Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
विशेष

प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना – 1 रुपये रोजाना से भी कम प्रीमियम में 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर

आकाश ज्ञान वाटिका। मोदी सरकार ने तमाम ऐसी योजनाएं अपने कार्यकाल में शुरू की हैं जो आम लोगों के हित के लिए है। 1 रुपये रोजाना से भी कम प्रीमियम में 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मोदी सरकार उपलब्‍ध करा रही है। हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना यानी PMJJBY की। इस पॉलिसी के लिए साल में मात्र 330 रुपये का प्रीमियम देना होता है जिसके बदले 2 लाख रुपये का जीवन बीमा मिलता है।

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना का लाभ 18-50 वर्ष तक के लोग उठा सकते हैं। हालांकि, इसका लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आपका किसी बैंक में अकाउंट हो और KYC यानी ‘अपने ग्राहक को जानें’ के तौर पर आपने आधार दिया हो। अगर कोई व्‍यक्ति 50 साल से पहले PMJJBY से जुड़ता है तो वह 55 साल की उम्र तक जीवन बीमा कवर का लाभ प्राप्‍त कर सकता है। हालांकि, इसके लिए उन्‍हें 330 रुपये का सालाना प्रीमियम हर साल देना होगा। आपको बता दें कि यह पॉलिसी विशुद्ध रूप से टर्म पॉलिसी है और इसका उद्देश्‍य पॉलिसी धारक की मृत्‍यु के बाद उसके परिवार के सदस्‍यों को आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराना है।
  • PMJJBY का प्रीमियम पॉलिसी धारक के बैंक खाते से प्रत्‍येक वर्ष के 31 मई तक एकमुश्‍त कट जाता है। इसका प्रीमियम हर साल देना होता है। मतलब पॉलिसी धारक को 1 जून से पहले इसका प्रीमियम दे देना होता है।
  • PMJJBY योजना का प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम और अन्‍य जीवन बीमा कंपनियों द्वारा किया जाता है। 330 रुपये के प्रीमियम में से 289 रुपये बीमा कंपनी को जाता है और 30 रुपये एएजेंट या बैंक को खर्चे के रीम्‍बर्समेंट के तौर पर दिया जाता है। 11 रुपये बैंक को प्रशासनिक खर्च के तौर पर मिलते हैं। यह जानना महत्‍वपूर्ण है कि PMJJBY के तहत रिस्‍क कवर पॉलिसी लेने के 45 दिन बाद शुरू होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!