Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के 80 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को पुनः मिली राहत

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2022, बुधवार, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मुफ्त खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (पीएमजीकेएवाई) को इस साल सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्र के इस फैसले से देश के 80 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को एक बार फिर से राहत मिली है। कोविड महामारी के दौरान लगे लाकडाउन में रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने मार्च 2020 में मुफ्त में राशन देने की योजना शुरू की थी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति पांच किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलता है। अब तक सरकार ने कुल 759 लाख टन खाद्यान्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को वितरित किया है

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने का समय तीन माह बढ़ाया है।देखा जाए तो ये दोनों ही फैसले बेहद मानवीय हैं, क्योंकि महामारी के 24 महीनों के बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। करोड़ों लोग गरीबी-रेखा के तले जीने को विवश हैं। यह आज की विकराल समस्या है, क्योंकि बेरोजगारी की राष्ट्रीय दर आठ फीसद से अधिक है। जिनके रोजगार महामारी के दौर में छिन गए थे, उनकी सौ फीसद बहाली में कितना वक्त लगेगा, शायद सरकारों के पास भी इसका सटीक आकलन नहीं है। हालांकि भारत सरकार में आर्थिकी से जुड़े शीर्ष अधिकारियों के सुझाव थे कि कोरोना-पूर्व की अर्थव्यवस्था की पूर्ण बहाली के लिए अब मुफ्त अन्न योजना बंद कर देनी चाहिए, लेकिन मोदी सरकार नहीं मानी और योजना की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि आम लोगों को जरूरत के दौरान मुफ्त राशन मुहैया कराना सिर्फ इसलिए संभव हुआ है, क्योंकि महामारी के बीच भी सरकार द्वारा किसानों से रिकार्ड मात्रा में अनाज की खरीद की गई है। फसलों की ऊंची कीमतें मिलने से किसान उत्पादन और बढ़ाने के लिए प्रेरित हुए हैं। जाहिर है मुफ्त अनाज की योजना को बढ़ाने का यह फैसला किसानों की वजह से संभव हुआ है। फिलहाल सरकार के अन्न भंडार भरे हुए हैं और आने वाले समय में फिर से रिकार्ड अनाज उत्पादन की उम्मीद की जा रही है। इसलिए सरकार को फिलहाल योजना को बढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं थी। कोविड-19 महामारी ने पूरे देश को कई तरह से प्रभावित किया है। इसने लोगों के जीवन और उनकी आजीविका को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष दोनों तरीके से नुकसान पहुंचाया है। इसने समाज के सबसे कमजोर तबके को झकझोर कर रख दिया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से इन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

संदेह भी व्यक्त किए जा रहे थे कि चुनावों के बाद सरकार इसे समाप्त कर देगी अथवा इसमें कुछ कटौती कर देगी। साफ है संदेह गलत साबित हुए। अब केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर गरीबों को कमोबेश भुखमरी का तो शिकार नहीं होना पड़ेगा। यदि आगे छह माह के दौरान वितरित किए जाने वाले अनाज को भी जोड़ दिया जाए तो भारत सरकार गरीबों को इस मद में 1003 लाख मीट्रिक टन अनाज नि:शुल्क मुहैया करा देगी। यह मात्रा अभूतपूर्व है। अब तक इस योजना पर सरकार 2.60 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और अगले छह महीनों में इस पर 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!