Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डधार्मिकसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँ

रामलीला के तीसरे दिन श्रीराम के धनुष तोड़ते ही तालियों व रामचंद्र की जय के नारों से गूंज उठा पंडाल

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १६ अक्टूबर २०१९, बुधवार। देवभूमि रामलीला एंव लोक कला समिति की ओर से तुनुवाला स्थित लक्ष्मी गार्डन में रामलीला का मंचन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला के तीसरे दिन की शुरुआत कलाकारों ने बुधवार रात गौरी आरती के साथ की। मंचन में कलाकारों ने फुलवारी लीला, जनक बाजार और धनुष यज्ञ का मनमोहक मंचन किया। मंचन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है।कलाकारों ने पहले दृश्य में फुलवारी लीला का मंचन दिखाया। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से राम छोटे भाई लक्ष्मण के साथ फुलवारी में पूजा के लिए फूल लेने जाते हैं।माली भगवान राम व लक्ष्मण को फूल तोड़ने से रोकते हुए कहता है कि वह स्वयं फूलों को चुन कर दे रहा है। माली फूलों को तोड़ने के साथ राम व लक्ष्मण को उसकी खूबियों के बारे में भी बतलाता है। इसी बीच जनक नंदिनी सीता अपने सहेलियों के साथ गौरी पूजन के लिए फुलवारी में पहुंचते हैं।श्याम व गौर वर्ण शरीर वाले राम व लक्ष्मण की सुंदरता को देखकर जनकनंदिनी सीता की सहेलियां अपना सुध बुध खो बैठती हैं। सहेलियों की यह दशा देखकर सीता अचंभित हो जाती हैं और पूछती हैं कि तुम लोगों ने ऐसा क्या देख लिया है। जनकनंदिनी सीता की नजर श्रीराम पर पड़ती है तो वह भी खुश हो जाती हैं। मन ही मन राम को अपने वर के रूप में चुनने का प्रण कर लेती हैं।अगले दृश्य में सीता माता गौरी की आराधना करती हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। अगले दृश्य में सीता स्वयंवर के आयोजन को लेकर राजा जनक के संदेश पर जनक दरबार में दूरदराज के राजा व राजकुमार पहुंचते हैं। गुरु विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण भी पहुंचते हैं। स्वयंवर सभा में भगवान राम के शिव धनुष तोड़ते ही समूचा माहौल जयकारों से गूंजने लगा।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रेवाधर इस्टवाल,उपाध्यक्ष विजय नेगी, विक्रम सिंह हरीश मंमगाई, अशोक विडला,बालम सिंह चैहान, आदित्य नेगी, पारस नेगी, अंश अंथवाल, पारस नेगी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!