Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिहार विधानसभा चुनाव-2020 : तीसरे और आखिरी चरण का मतदान आज, महिलाओं में ख़ासा उत्‍साह

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 नवम्बर 2020, शनिवार। बिहार चुनाव 2020, बिहार के मुख्‍यमंत्री और जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में 78 सीटों पर जारी मतदान के बीच वोट अपील की है। सीएम ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा कि विकसित बिहार के लिए मतदान अवश्‍य करें। द प्‍लूरल्‍स पार्टी की अध्‍यक्ष पुष्‍पम प्रिया चौधरी और शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने अपना वोट डाला। बिहार में तीसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक सभी 78 सीटों पर सुबह 9 बजे तक पहले दो घंटे में करीब 8 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। वोटिंग के बीच मुजफ्फरपुर में एक मतदानकर्मी की मौत की खबर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के वोटरों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा- बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें

बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।

बिहार चुनाव के तीसरे और आखिरी दौर में मतदान शुरू हो गया है। तमाम बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक आज के मतदान में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों के 2 करोड़ 35 लाख से अधिक मतदाता 110 महिलाओं समेत 1204 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत तय कर रहे हैं। नीतीश सरकार के 12 मंत्रियों की साख भी आज दांव पर लगी है। 4 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे समाप्‍त हो जाएगा। जिन जिलों में मतदान हो रहा है कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और किशनगंज शामिल हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में इन विधानसभा क्षेत्रों में 23 जदयू, 20 राजद, 20 भाजपा के खाते में गई थीं। आखिरी चरण के चुनाव में सीमांचल का बड़ा इलाका शामिल हैं। यहां सुरक्षा बल हेलीकॉप्‍टर से निगरानी कर रहे हैं।

[box type=”shadow” ]बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में 78 सीटों पर वोटिंग के साथ ही यहां मतदान की प्रक्रिया समाप्‍त हो जाएगी। इसके बाद 10 नवंबर को मतगणना के साथ ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिन इलाकों में मतदान संपन्‍न हो गया है, वहां सभी इवीएम व वीवीपैट को सुरक्षित वज्रगृह में रखा गया है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच यहां प्रत्‍याशियों के एजेंट भी टेंट-तंबू लगाकर इवीएम पर नजर रख रहे हैं।

बिहार चुनावों के अंतिम चरण में आज 78 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। सभी बूथों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां सुबह छह बजे पहले मॉक पोल होगा। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम छह बजे तक बूथों पर आने वाले सभी वोटरों को मतदान करने दिया जाएगा। बिहार के दो चरण के चुनाव में अबतक 54 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।

तीसरा चरण:

  • विधानसभा क्षेत्र :78
  • बूथों की संख्या : 33782
  • पुरुष प्रत्याशी : 1094
  • महिला प्रत्याशी : 110
  • कुल प्रत्याशी : 1204
  • पुरुष मतदाता : 12325780
  • महिला मतदाता : 11205378
  • थर्ड जेंडर मतदाता: 894
  • कुल मतदाता : 23532052[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!