Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
स्वास्थ

जानिए किन लोगों का तेजी से नहीं होता है वजन कम

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 जुलाई 2024, देहरादून। कुछ लोगों का वजन तेजी से कम नहीं होता, चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कुछ बीमारियां और शारीरिक समस्याएं। इन कारणों को जानकर और सही उपाय अपनाकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

मेटाबॉलिज्म का धीमा होना
कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे उनका शरीर तेजी से कैलोरी बर्न नहीं कर पाता। इस कारण उनका वजन घटाना मुश्किल हो जाता है। यह वजन कम करने में बड़ी रुकावट बनता है।

हार्मोनल असंतुलन
हार्मोनल असंतुलन भी वजन घटाने में बाधा डाल सकता है। खासकर थायरॉयड की समस्या वाले लोग तेजी से वजन कम नहीं कर पाते. थायरॉयड हार्मोन के असंतुलन से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे शरीर कम कैलोरी बर्न करता है। इसके कारण वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। थायरॉयड के अलावा, अन्य हार्मोनल समस्याएँ भी वजन घटाने में रुकावट बन सकती हैं।

खान-पान की वजह से
सही खान-पान न होने से भी वजन कम नहीं होता। अगर आपकी डाइट में ज्यादा तैलीय और मीठा खाना शामिल है, तो वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे खाने से शरीर में ज्यादा कैलोरी जमा हो जाती है, जिससे वजन घटाने में दिक्कत होती है। संतुलित और पौष्टिक आहार से ही वजन कम करना आसान होता है।

तनाव और नींद की कमी
तनाव और नींद की कमी भी वजन घटाने में रुकावट पैदा कर सकते हैं। तनाव के कारण शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो वजन कम करने में बाधा बनते हैं। पर्याप्त नींद न मिलने से शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता, जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है। तनाव और अच्छी नींद का ख्याल रखना जरूरी है।

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम
पीसीओएस से पीडि़त महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन होता है, जिससे वजन बढ़ता है और इसे कम करना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में शरीर के हार्मोन संतुलन में गड़बड़ी होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके कारण महिलाओं को वजन घटाने में कठिनाई होती है। सही इलाज और बैलेंस लाइफस्टाइल से इस समस्या को कम किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!