Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगतविशेष

सुरेश रैना ने कहा – वह इन दिनों घर पर अपने बालों को कम सब्जियों को ज्यादा धो रहे हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2020, सोमवार। कोरोना वायरस की वजह से किए गए लॉकडाउन के कारण सुरेश रैना घर पर हैं और वे इस समय परिवार के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि कोरोना वायरस से बचने के लिए समय-समय पर हाथों को धुलना और बाहर से खरीदी जाने वाली हर चीज को अच्छे से साफ करने के लिए कहा गया है। यही वजह है कि भारतीय टीम के मध्यक्रम के सफल बल्लेबाजों में शामिल सुरेश रैना ने कहा है कि वे इन दिनों घर पर अपने बालों को कम सब्जियों को ज्यादा धो रहे हैं।

सुरेश रैना ने कहा है कि वे अपने खुद के बालों से ज्यादा वॉशरूम और सब्जियों को धुल रहे हैं। इस बारे में रैना ने कहा है कि ये दिन उन्हें पुराने दिनों की याद दिला रहे हैं जब उनकी दादी उनसे इन कामों को कराती थीं। आज तक से बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा है, “मैं हल्दी वाला दूध इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए पी रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे पुराने दिन वापस आ रहे हैं।” सुरेश रैना इन दिनों में आइपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे होते, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस लीग को भी टाल दिया गया है।

29 मार्च से आइपीएल का 13वां सीजन शुरू होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इस लीग को टाल दिया गया है। आखिरी बार सुरेश रैना ने पेशेवर क्रिकेट के रूप में आइपीएल 2019 का फाइनल खेला था, जिसमें सीएसके को मुंबई इंडियंस का सामना करना पड़ा था। पिछले साल के आइपीएल फाइनल में मुंबई की टीम को एक रन से जीत मिली थी। आइपीएल 2020 अब कब से शुरू होगा कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली कह चुके हैं कि निकट भविष्य में क्रिकेट को शुरू नहीं किया जा सकता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!