Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

योगी मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिल सकती है जगह, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2022, शनिवार, लखनऊ। प्रदेश में दोबारा सत्तासीन हुई भाजपा सरकार मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों से लेकर इंटरनेट मीडिया तक मंत्रिमंडल के दावेदारों पर कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी की किस्मत बड़ी करवट ले सकती है। वहीं, सुरेश राणा की हार के बाद ठाकुर चेहरे के रूप में युवा नेता व नोएडा विधायक पंकज सिंह को जगह मिल सकती है। उधर, लखनऊ में सीएम आवास के आसपास बढ़ी हलचल को जनप्रतिनिधि नई संभावनाओं के रूप में देख रहे हैं।

मेरठ से तीन विधायक सदन पहुंचे हैं, जिसमें पिछली सरकार में राज्यमंत्री रहे दिनेश खटीक का दावा सबसे बड़ा है। अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार में दिनेश को शामिल कर मेरठ को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही दलित समीकरण भी साधा गया, जो इस बार फिर तैयार हैं। प्रदेश के कई अन्य दलित चेहरों से उन्हें चुनौती मिलेगी। 25 साल बाद विधायक बनकर तीसरी बार सदन पहुंचने वाले अनुभवी चेहरा एवं कैंट विधायक अमित अग्रवाल का दावा भी मजबूत है। यह सीट मेरठ में 1989 से भाजपा की साख बचा रही है, जहां इस बार अमित 1.18 लाख के रिकार्ड मतों से जीते हैं।

योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अतुल गर्ग के साथ अमित भी दावेदारी जताएंगे। मेरठ दक्षिण विस सीट से कड़ी चुनौती पार करते हुए दोबारा जीते युवा गुर्जर चेहरा डा. सोमेंद्र तोमर का मंत्रिमंडल में बड़ा दावा है। माना जा रहा है कि पार्टी उनके नाम पर दांव लगा सकती है। सोमेंद्र के साथ गुर्जर चेहरों में तेजपाल नागर, नन्दकिशोर गुर्जर एवं मुकेश चौधरी की भी दावेदारी है। पिछली सरकार में दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में गुर्जर चेहरा अशोक कटारिया को शामिल किया गया, जिनका दावा इस बार भी मजबूत है। आसपास के जिलों से ब्राहमण चेहरों में बुलंदशहर के अनिल शर्मा, संजय शर्मा एवं साहिबाबाद से सुनील शर्मा मंत्रिमंडल की रेस में हैं, जबकि एमएलसी श्रीचंद शर्मा को भी मौका मिल सकता है। वहीं, जाट चेहरों में बागपत से दूसरी बार जीते योगेश धामा को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। दो ओबीसी चेहरों को भी टीम में स्थान मिल सकता है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!