Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

टाइट जींस पहनने से लोगों में हो रहीं ये 5 शारीरिक दिक्कतें, समय रहते हो जायें सचेत

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जनवरी 2024, मंगलवार, देहरादून। आजकल लोगों की वार्डरोब में बाकी कपड़ों के साथ-साथ जींस जरूर होती है। जींस सब की फेवरेट बन चुकी है. यह लोगों को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ आराम भी देती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा टाइट जींस पहनने की आदत होती है. कुछ लोग फैशन के चलते ज्यादा टाइट जींस पहनते हैं तो कुछ लोग आदतन टाइट जींस पहनते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, उनकी यह आदत उनके लिए ही बुरी साबित हो सकती है। जो लोग बहुत ज्यादा टाइट जींस पहनते हैं, उन्हें असहज महसूस होता है. इतना ही नहीं, उनकी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बहुत ज्यादा टाइट जींस पहनते हैं तो इससे आपके शरीर को क्या-क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग बहुत ज्यादा टाइट जींस पहनते हैं, उससे उनका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इससे पैर की नसे और मांसपेशियां भी ब्लॉक हो सकती हैं. इनके ब्लॉक होने से पैर और जांघ में सुन्नाहट छा जाती है और झुंझुनी की दिक्कत भी हो सकती है.
ज्यादा टाइट जींस पहनने से ब्लड सर्कुलेशन इफेक्ट होता है। ऐसे में ब्लड को पंप करने और दूसरे अंगों तक भेजने में हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और नसों पर दबाव भी बनता है, जिसकी वजह से कई बार लोगों को घबराहट महसूस होने लगती है। ठीक इसी तरह की समस्या टाइट ब्रा पहनने वाली महिलाओं के साथ होती है इसलिए कपड़े हमेशा थोड़ा सा लूज पहनना चाहिए।

ज्यादा टाइट जींस पहनने की वजह से लोग स्किन इन्फेक्शन का भी शिकार हो रहे हैं. दरअसल टाइट जींस के चलते फैब्रिक स्किन में चिपक जाता है और लोगों को चकत्ते और सूजन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इतना ही नहीं, जांघ के आसपास रैशेज भी हो जाते हैं। ज्यादा टाइट जींस पहनने की वजह से पसीना सूख नहीं पाता है और लोगों को खुजली और रेडनेस की दिक्कत हो सकती है।

ज्यादा टाइट जींस पहनने से पेट पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. दरअसल जींस को कमर पर टाइट किया जाता है. इसकी वजह से आप कहीं पर भी बैठते हैं तो आपका मांस खिंचता है और नसें दबती हैं। इससे पेट में दर्द होने लगता है. ज्यादा टाइट जींस पहनने की वजह से आप कंफर्टेबल महसूस नहीं करेंगे और ठीक से खाना भी नहीं खा पाएंगे।

बहुत ही कम लोग समझ पाते हैं लेकिन कई बार उनके कमर और कूल्हा में दर्द होने की वजह उनकी टाइट जींस होती है. दरअसल टाइट जींस की वजह से हिप जायंट्स और रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है और उठने-बैठने में दिक्कत हो सकती है. इतना ही नहीं, टाइट जींस की वजह से स्किन में गांठ की दिक्कत भी होने लगती है. फिटिंग या टाइट जींस पहनने की वजह हमेशा एक साइज लूज जींस पहनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!