Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशजॉब्सताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में 24 हजार नए पदों पर होंगी भर्तियाँ, वर्ष 2022 की लिखित परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, लखनऊ।उत्तर प्रदेश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार शुरूआत से ही टाप गियर में चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को सौ दिन का टारगेट सौंपने के साथ ही सरकारी भर्ती में भी अपनी सरकार की वरीयता तय कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) ने भी आठ महीने में 24 हजार भर्तियाँ करने का लक्ष्य निर्धारित करने के साथ वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वर्ष 2022 में 14 लिखित परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनमें शामिल 10 लिखित परीक्षाओं के जरिये आयोग विभिन्न विभागों के 24,183 रिक्त पदों पर भर्तियां करेगा। इनमें पिछले वर्ष आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2021) के आधार पर राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा भी शामिल है जो 19 जून को आयोजित होगी। इन 10 लिखित परीक्षाओं में तकरीबन 22 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इन दस परीक्षाओं की तिथियां घोषित करने के साथ ही आयोग ने इस वर्ष आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2022) की तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

PET-2022 का आयोजन 18 सितंबर को होगा। आयोग ने वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर गुरुवार को जारी कर दिया है। कैलेंडर में तीन अन्य परीक्षाओं के लिए तिथियां आरक्षित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों भर्तियों से जुड़े आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान उन्हें बड़े पैमाने पर भर्तियां करने का निर्देश दिया था।

प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 22 अप्रैल से : परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने के साथ ही आयोग ने गुरुवार को सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिये कुल 76 पदों पर भर्ती की जाएगी जिनमें उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में प्रवर वर्ग सहायक के 11 और अवर वर्ग सहायक के 20 तथा खाद्य एवं रसद विभाग के अधीन पूर्ति निरीक्षक के 45 पद शामिल हैं। 29 जून को आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 22 अप्रैल से आनलाइन आवेदन/शुल्क जमा कर सकेंगे। आनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा/आवेदन सबमिट करने की आखिरी तारीख 12 मई है। इन पदों पर भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता स्नातक है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की  शार्ट लिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2021 के स्कोर के आधार पर की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु पहली जुलाई को कम से कम 21 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आनलाइन आवेदन के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आनलाइन प्रक्रिया फीस/शुल्क जमा करनी होगी। निर्धारित फीस/शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या एसबीआइ के ई-चालान के माध्यम से ही किया जा सकता है। मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा फीस/शुल्क का भुगतान केवल मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किये गए अभ्यर्थियों को ही अलग से करना होगा। उन्हें यह शुल्क मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले करना होगा।

अनुदेशक मुख्य परीक्षा में 2 घंटे में हल करने होंगे 100 प्रश्न : उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अधीन विभिन्न व्यवसायों के अनुदेशकों के 2504 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 17 जुलाई को आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा योजना व पाठयक्रम भी गुरुवार को जारी कर दिया है। अनुदेशक मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटा होगी। परीक्षा प्रश्नपत्र दो भागों में होगा। भाग-1 में विषयगत ज्ञान के 60 और भाग-2 में सामान्य ज्ञान के 40 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए चौथाई अंक काटे जाएंगे। रोजगार कौशल से संबंधित भाग-1 में अंग्रेजी साक्षरता के पांच, सूचना प्रौद्योगिकी साक्षरता के 20, पर्यावरण शिक्षा के 10, श्रम कल्याण कानून के 20 और गुणवत्ता प्रबंधन के पांच अंक होंगे। वहीं सामान्य ज्ञान से संबंधित भाग-2 में भारत की सांस्कृतिक विरासत व भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य ङ्क्षहदी, सामान्य जागरुकता और प्रदेश से संबंधित ज्ञान से जुड़े विषयों में से प्रत्येक विषय के पांच अंक होंगे।

परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर

परीक्षा   आयोजन पदों की संख्या

1-पीईटी-2022 मुख्य परीक्षा 8 मई पद – 9,212

2- मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग प्रतियोगितात्मक परीक्षा 22  मई                                                                        पद – 16

3-सहायक सांख्यिकीय अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) (सामान्य चयन)            प्रतियोगितात्मक परीक्षा, 2019- 22 मई             पद – 904                                          

4-राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा-    19 जून    पद – 8085                                                                         

5-सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्यपरीक्षा 29 जून    पद – 76                                                                        

6-सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 03 जुलाई    पद – 486                                                                     

7-अनुदेशक मुख्य परीक्षा      17 जुलाई     पद – 2504                                                               

8-सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा, 2016 07 अगस्त    पद – 292                                                                

9-वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा, 2019 21 अगस्त       पद –  655                                                              

10-प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, 2022-  18 सितंबर

11-सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी (स.क.) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा, 2018 की पुनर्परीक्षा  तिथि यथासमय सुचित की जायेगी  पद – 1,953 

विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट का अवलोकन कीजिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!