Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर अगले पांच दिनों तक नहीं होगा कोई काम, इस वजह से हुआ बंद 

सभी अपॉइंटमेंट फिर से किए जाएंगे शेड्यूल 

नई दिल्ली। ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर अगले पांच दिनों तक कोई काम नहीं होगा। इस दौरान जारी किए गए सभी अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किए जाएंगे। सरकार ने कहा कि पासपोर्ट आवेदनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल रखरखाव प्रकिया की वजह से अगले पांच दिनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान कोई नया अपॉइंटमेंट शेड्यूल नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही पहले से बुक किया गया अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किया जाएगा।

पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जारी एक नोट  में कहा गया, ‘पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त 2024, गुरुवार रात आठ बजे से 2 सितंबर, सोमवार सुबह छह बजे तक तकनीकी रखरखाव के लिए बंद रहेगा। इस नागरिकों और सभी MEA/RPO/BOI/ISP/DoP/पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं रहेगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल किया जाएगा। इसकी सूचना आवेदकों को समय से पहले ही दे दी जाएगी।’

मामले में विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह एक आम और नियमित प्रक्रिया है। अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल करने के लिए हमारे पास हमेशा औचक योजना होती है। सार्वजनिक केन्द्रित सेवा (जैसे पासपोर्ट सेवा केंद्र) के लिए रखरखाव की योजना हमेशा पहले से बनाई जाती है, ताकि जनता को परेशानी न हो। इसलिए अपॉइंटमेंट पुनर्निर्धारित करने में कोई समस्या नहीं आएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!