Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

वरुण धवन की अगली फिल्म में होगा एक्शन का जबरदस्त धमाका, निर्देशक एटली ने की खास तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 जनवरी 2024, मुम्बई। 2023 में शाहरुख खान अभिनीत जवान के साथ धमाल मचाने वाले निर्देशक एटली अपनी आगामी फिल्म वीडी18 की तैयारियों में जुट गए हैं।इस फिल्म में निर्देशक वरुण धवन के साथ दर्शकों को एक्शन का डोज देने के लिए लौट रहे हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही सभी इसे जुड़ी हर जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं।अब खबर आ रही है कि वीडी18 में 8 एक्शन निर्देशकों की निगरानी में वरुण खुद स्टंट करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, वीडी18 के लिए सैंकड़ों बैकग्राउंड डांसर्स के साथ मुंबई में फिल्म के एंट्री वाले गाने की शूटिंग करने के बाद अब अभिनेता फिल्म के एक्शन से भरपूर शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। वीडी18 से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, वरुण मार्च के अंत तक एटली और मुराद खेतानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के सभी एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगे। इसके लिए निर्माता-निर्देशक ने खास तैयारी की है।

सूत्र के अनुसार, वरुण अब फिल्म के एक्शन से भरपूर शूटिंग शेड्यूल के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। टीम का इरादा 3 महीने में फिल्म के सभी एक्शन दृश्यों को शूट करने का है। एटली और मुराद हमेशा फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ तकनीशियनों के साथ काम करना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए 8 एक्शन निर्देशकों को टीम में शामिल किया है। इस शेड्यूल में फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग भी की जाएगी। 8 एक्शन निर्देशकों में से 4 भारत से हैं और 4 विदेश से हैं। वरुण, बॉडी डबल की मदद के बिना सभी स्टंट खुद करेंगे। फिल्म की एक्शन टीम में एनल अरसु, अनबरीवु, सुनील रोड्रिग्स, यानिक बेन, कालोयान वोडेनिचरोव, मनोहर वर्मा, पानीर सेल्वम और ब्रॉनविन अक्टूबर जैसे एक्शन निर्देशक शामिल हैं।ये सभी नो टाइम टू डाई, जवान, पठान, केजीएफ, टॉम्ब रेडर, एयरलिफ्ट, सुल्तान, वर्ल्ड वॉर जेड और इंडियन 2 जैसी फिल्मों में अपना कौशल दिखा चुके हैं।

फिल्म इस साल 31 मई, 2024 को रिलीज होने वाली है। इसमें वरुण के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और नाना पाटेकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता अगले हफ्ते एक वीडियो के साथ फिल्म के शीर्षक का ऐलान करने वाले हैं, जिसके लिए सभी खूब उत्साहित हैं।वरुण की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म बवाल में दिखाई दिए थे। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!