Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्ड

भाजपा सरकार की योजनाओं में नही होता किसी तरह का भेदभाव – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने पटियाला ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के पक्ष में किया प्रचार

देहरादून/पटियाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकट मिनी सचिवालय, पटियाला ग्रामीण, पंजाब में पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की हर सभा में जनता का समर्थन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। उन्होंने जनता से पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। 1 जून को होने वाले चुनाव में हर एक वोट भाजपा को जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हर पल देशवासियों को समर्पित किया है। जिसके फलस्वरूप आज भारत आर्थिक, सामाजिक, और वैज्ञानिक रूप से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, लखपति दीदी योजना आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। देश के 11.8 करोड़ किसानों को सीधे किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। एमएसपी को बढ़ाकर किसानों को उचित मूल्य देने का काम किया है। आज फसल बीमा योजना शुरू होने से किसानों को राहत मिली है। आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादाें के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी सिख धर्म के बड़े स्थल हैं। उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब के कपाट खुल गए हैं। हेमकुंड यात्रा बहुत कठिन होती है। हेमकुंड साहिब यात्रा को सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने वहां रोपवे का शिलान्यास कर दिया है। चार धाम यात्रा चल रही है। चार धाम के साथ मानसखंड यात्रा भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं में किसी तरह का कोई भेदभाव नही होता। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों की तुष्टिकरण की राजनीति भारत की एकता अखंडता के लिए खतरा है। तुष्टिकरण की राजनीति में कांग्रेस इतने नीचे गिर गई है कि वो अब आपकी आधी कमाई छीनने की बात करती है। कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता हासिल कर घोटाला करना है। 2014 से पहले हर दिन घोटाले हुआ करते थे। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे विश्व में हमारा मान सम्मान स्वाभिमान बड़ा है। आज पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। मोदी ने रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाकर भारतीय बच्चों को विदेश की धरती से सकुशल निकाला। आप पार्टी ने भ्रष्टाचार में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर ठगबंधन बनाया है।

मुख्यमंत्री ने जनता से पटियाला से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने की बात कही।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, विधायक गुरमिर सिंह, अजीत गोबचड़े एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!