Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य द्वारा पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आ रही है।

विरल आचार्य का RBI के डिप्टी गवर्नर पद से इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवालानई दिल्ली । भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य (Viral Acharya) द्वारा पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आ रही है। विरल आचार्य का कार्यकाल पूरा होने में अभी छह महीनों का समय बाकी था। विरल 23 जनवरी 2017 को आरबीआइ के डिप्टी गवर्नर बने थे। इस पद पर उनका कार्यकाल 3 साल के लिए था। बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आचार्य ने व्यक्तिगत कारणों के चलते आरबीआइ के डिप्टी गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, आरबीआइ ने अभी तक न तो इस खबर की पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस करेंगे ज्वाइन

विरल आचार्य आर्थिक उदारीकरण के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक के सबसे कम उम्र के डिप्टी गवर्नर रहे हैं। उन्हें अगले साल फरवरी माह में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में सीवी स्टार प्रोफेसर ऑफ इकनॉमिक्स के रूप में ज्वाइन करना था। बिज़नेस स्टैंडर्ड के अनुसार, वे अब इस साल अगस्त में ही वहां ज्वाइन करने जा रहे हैं।

जुलाई के अंतिम दिनों में होंगे पदमुक्त

रिपोर्ट के अनुसार विरल आचार्य जुलाई के अंतिम दिनों में पद से मुक्त हो जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि विरल ने हाल ही में हुई रिज़र्व बैंक की मौद्रिक समिति की बैठक से कुछ सप्ताह पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

विश्वनाथन का बढ़ सकता है कार्यकाल

विरल आचार्य के आरबीआइ के डिप्टी गवर्नर के पद से इस्तीफा देने के बाद अब आरबीआइ के सबसे वरिष्ठ गवर्नर एन विश्वनाथन का कार्यकाल बढ़ने की संभावनाएं प्रबल नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि उनका कार्यकाल जुलाई के पहले सप्ताह में ही समाप्त हो रहा है। रिज़र्व बैंक के उच्च पदों पर स्थायित्व लाने के लिए यह बहुत आवश्यक भी हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!