Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

लगातार 5वें दिन देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आया उछाल, बीते 24 घंटों में आए करीब 14 हजार नए मामले

  • भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 1 लाख 43 हजार 127 हैं, मौतों का आंकड़ा पहुँचा 1 लाख 56 हजार 212

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2021, शनिवार। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में थोड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना के मामले बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से जुड़े 13,993 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 101 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 9 लाख 77 हजार 387 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 6 लाख 78 हजार 48 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,585 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे कोरोना की एक्टिव दर बढ़कर 1.30% हो गई है। इसके अलावा कोरोना की रिकवरी दर बढ़ने में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटों में देश में 10,307 लोग कोरोना से रिकवर(ठीक) हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 97.27% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.42% है।

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों की लापरवाही से मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा लोकल ट्रेनों के संचालन से भी संक्रमण फैल रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के उपायों पर सख्ती के साथ अमल करने का अनुरोध किया है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 21 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 19 फरवरी, 2021 तक 21,02,61,480 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,86,618 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार 204 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 5 लाख 27 हजार 197 लोगों को टीका लगाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!