Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंधार्मिक

छठ पूजा में ठेकुआ का विशेष महत्व है

आकाश ज्ञान वाटिका । छठ, अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। यहा पर्व बिहार के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है ये उनकी संस्कृति है। छठ पूजा में ठेकुआ का विशेष महत्व है।

छठ पूजा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सुबह से ही इस पर्व के प्रसाद के रूप में बनाया जाने वाले ‘ठेकुआ’बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। ‘ठेकुआ’ बनाने के लिए गेहूँ को घर में धोकर सुखाया, पीसा जाता है। सुखाते समय एक व्यक्ति का वहाँ पहरा देना भी जरूरी होता है, कहीं कोई पक्षी इसे झूठा न कर दे। पहले महिलायें इसे घर की चक्की में गीत गाते हुए स्वयं पीसती थीं। परन्तु अब हर जगह मशीन को ही धोकर व्रत का गेहूँ एकसाथ पीसा जाता है। इसके बनाने की विधि भी ‘खरना’ के खीर की भाँति अलग है। इसे गुड़ और घी में बनाया जाता है। इसके अलावा कच्चे चावल को धो-पीसकर, गुड़ मिलाकर लड्डू बनाया जाता है, इसे ‘कचमनियाँ’ कहते हैं। इस ऋतु में पाये जाने वाले सभी फल को अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार लाकर अच्छे से धोकर प्रसाद के रूप में शामिल किया जाता है। इन सभी प्रसाद को कच्चे बाँस से बने सूप में सजाकर इन सूपों को कच्चे बाँस की ही एक बड़ी टोकरी में रखकर छठव्रति अपने पूरे परिवार और पड़ोस के सभी व्रती के साथ सामूहिक रूप से घाट की ओर चल पड़ते हैं। प्रसाद से भरे डाला, टोकरी सिर पर लिए पुरूष, रास्ते पर ‘छठ गीत’ गातीं महिलायें और खुश होते साथ चलते बच्चे, यह सब कुछ घंटे मेले जैसा दृश्य लगता है। व्रती जल में खड़े होकर फल से भरे सूप हाथ में लेकर सूर्य की उपासने करते हैं और परिवार के लेाग जल-गंगाजल लोटे में भरकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। शाम की पूजा यहीं पूर्ण नहीं होती है। इसके बाद ‘कोसी’ भरना एक ऐसी परम्परा है जो घर में यदि कोई पहली बार यह व्रत कर रहा हो तो किया जाता है या घर में शादी-ब्याह जैसा शुभ कार्य हुआ हो तब। एक लाल कपड़े में थोड़ा-थोड़ा सभी प्रसाद रखकर पोटली बना ली जाती है। उसी पोटली से पाँच-सात गन्ने को बाँधकर खड़ा कर दिया जाता है और उसके बीच में मिट्टी के बने हाथी पर दीप जलाकर रखा जाता है। घर के सभी सदस्य माथा टेकते हैं और वहीं बैठकर सभी लोग छठगीत गाते हैं, प्रार्थना करते हैं, जागरण करते हैं।

ठेकुआ बनाने के लिए मुख्य रूप से गेहूं के आटे, चीनी या गुड़ और घी का प्रयोग किया जाता है। स्वाद और सुगन्ध को बढ़ाने के लिए इलायची और नारियल के बुरादे का उपयोग भी किया जाता है। आटे को चीनी और अन्य अवयवों के साथ गूंधा जाता है और हल्की आँच पर घी या तेल में लाल-भूरा होने तक तला जाता है। गर्म होने पर यह नरम होता है लेकिन ठंडा होने के बाद खस्ता हो जाता है। इसे बिना किसी प्रकार के परिरक्षक का प्रयोग किए पन्द्रह से बीस दिन तक संरक्षित किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!