Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बुधवार से शुरू होगा उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र

सत्र के पहले दिन पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर और जनरल बिपिन रावत व 11 अन्य सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू होगा। यह सत्रहवीं विधान सभा का आखिरी और इस साल आहूत चौथा सत्र होगा। सत्र के पहले दिन विधान सभा की कार्यवाही सदन के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर और देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व 11 अन्य सैन्य अफसरों-कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी जाएगी। वहीं 16 दिसंबर को वर्तमान वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष का अंतरिम बजट और 2022-23 के शुरुआती चार महीनों के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा।

शीतकालीन सत्र के दौरान विधान सभा के कार्यक्रम के बारे में चर्चा करने के लिए मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में सदन की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में विधान सभा का तीन दिन का कार्यक्रम तय हुआ। बैठक के बाद विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को शोक प्रस्तावों के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

16 दिसंबर को सुबह 11 बजे 2021-22 के दूसरे अनुपूरक बजट, वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतरिम बजट और पहले चार महीनों के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा। सदन में बजट पेश होने के बाद प्रश्न लिए जाएंगे। इसके बाद सदन के एजेंडा के अनुसार कार्यवाही होगी। इसी दिन शाम 4.30 बजे विधान सभा के सभी सदस्यों का ग्रुप फोटो होगा। 17 दिसंबर को सदन में दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा कर उसे पारित किया जाएगा।

बैठक में विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी, नेता बहुजन समाज पार्टी उमाशंकर सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, राज्य मंत्री गुलाब देवी और विधान सभा सदस्य फतेह बहादुर सिंह ने भाग लिया। अपना दल (एस) के नेता नील रतन पटेल के स्थान पर हरिराम बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस विधान मंडल दल नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ अपरिहार्य कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाईं।

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक बुधवार सुबह 10 बजे होगी। पहले यह बैठक मंगलवार को प्रस्तावित थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी में होने के कारण इसे बुधवार सुबह सत्र से पहले बुलाने का फैसला हुआ। वहीं चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट और लेखानुदान को सदन में पेश करने से पहले 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में उन्हें मंजूरी दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!