Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लोग बेपरवाह होकर जिस तरह बिना मास्क पहने बाजार में घूम रहे लोग, उससे कोरोना संक्रमण की चुनौती कई गुना बढ़ सकती

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2020, गुरुवार। लॉकडाउन हटाकर शुरू किए गए अनलॉक का ये मतलब नहीं कि कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो गया है। बेशक रिकवरी रेट ऊपर चढ़ा है, मगर नए मामले अब भी आ रहे हैं। जिस तरह से लोग बेपरवाह होकर, बिना मास्क पहने शारीरिक नियमों को धता बताकर बाजार में घूम रहे हैं, उससे कोरोना संक्रमण की चुनौती कई गुना बढ़ सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक इस बात पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं कि अनलॉक में लोग नियमों की उतनी परवाह नहीं कर रहे, जितनी लॉकडाउन में कर रहे थे। एहतियात न बरतने वाले लोग खुद के साथ पूरे शहर के जीवन को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं। दून में बाजार का हाल देखकर यह नहीं लगता कि कोरोना का संक्रमण अभी जारी है। किसी भी भीड़भाड़ वाले स्थान पर नजर पड़ते ही दिख जाता है कि लोग एहतियात की बातों को भूलते जा रहे हैं।

यहां तक कि वाहनों में भी यात्री संख्या का ख्याल नहीं रखा जा रहा। पुलिस की सख्ती कम हुई तो लोग अपनी जिम्मेदारी भूलने लगे हैं। यहां तक कि सरकारी कार्यालयों में भी या तो लोग मास्क नहीं पहन रहे या फिर उसे सिर्फ होंठों तक पर पहना जा रहा है। कार्यालयों में सहकर्मी शारीरिक दूरी के नियमों का भी उचित पालन नहीं कर रहे।

रेस्तरांओं को रात आठ बजे की जगह नौ बजे तक खुलने की छूट क्या मिली कि लोग साढ़े नौ बजे तक बाहर निकल रहे हैं और देर रात तक सड़कों पर घूम रहे हैं। बाजार में दकानें आठ बजे के बाद भी खुली मिल रही हैं। मोहल्लों में तो आलम और भी खराब है। झुंड में लोग मोहल्लों में घूम रहे हैं और छोटे बच्चों तक की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जा रहा। दूसरी तरफ जिन अस्पतालों में नियमित ओपीडी चल रही है, वहां तो कई दफा आठ-दस लोग सटकर बैठने लगे हैं।

मसूरी में कंटेनमेंट जोन नए खतरे की आहट!

मसूरी क्षेत्र के भट्ठा गांव में बनाया गया कंटेनमेंट जोन संबंधित क्षेत्र का पहला पाबंदी क्षेत्र भी है। अनलॉक के साथ मसूरी में पर्यटकों की आमद बढ़ी है, साथ ही कोरोना का खतरा भी। बताया जा रहा है कि जिन चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें एक होटल कर्मी भी है। यह भी पता चला है कि जिस क्षेत्र से यात्र कर वह व्यक्ति लौटा है, वहां किसी में भी कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया।

ऐसे में अंदेशा है कि स्थानीय स्तर पर ही उसे यह संक्रमण मिला है। हालांकि, इस बात की अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है। इतना जरूर है कि कोरोना के नए मामले आने के बाद प्रशासन व नगर पालिका मसूरी प्रशासन अधिक सतर्क हो गया है।

इस तरह की जानकारी भी मिल रही है कि रेड जोन से आने वाले कई लोग बिना रेड जोन वाले क्षेत्रों से आवागमन का रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग मसूरी के होटलों में क्वारंटाइन भी हैं। फिलहाल नए संक्रमण के बाद अधिकारी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व वृहद स्तर पर सैंपलिंग अभियान में जुट गए हैं।

उठाए जा रहे हैं सख्त कदम 

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, जो लोग कोरोना संक्रमण को लेकर नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिन प्रतिष्ठानों, कार्यालय प्रमुखों व वाहन चालकों पर नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है, उनके खिलाफ भी अब चालानी व अन्य तरह की कार्रवाई की जाएगी। जिस भी प्रतिष्ठान में ऐसी अनदेखी बार-बार की जा रही उसे अनिश्चितकाल के लिए सील भी किया जा सकता है।

 

मास्क न पहनने पर 218 के चालान

प्रशासन ने दूसरे दिन भी मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। दून में जहां संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं, वहां भी लोग सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। उपजिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। दून में सर्वाधिक 73 लोग बिना मास्क के मिले। इन सभी का सौ-सौ रुपये का चालान किया गया। इसी तरह डोईवाला में 41, विकासनगर में 34, मसूरी में 32, कालसी में 20 व ऋषिकेश में 18 लोगों के चालान किए गए।

अस्पतालों में मरीज-तीमारदार के बीच नहीं दिख रही दूरी

लॉकडाउन खुलने के बाद सहूलियत क्या मिली, शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ने लगीं। सरकारी व निजी अस्पताल, सभी जगह स्थिति एक सी है। ऐसा लग रहा है कि कोरोना का खौफ खत्म हो गया है। जबकि अस्पतालों में संक्रमण का ज्यादा खतरा है। शहर के दूसरे प्रमुख सरकारी अस्पताल, कोरोनेशन में मरीज-तीमारदार सटकर खड़े दिखे।

कोरोना की दस्तक होने के साथ ही सरकार ने एडवाइजरी जारी की थी कि वार्डो में भीड़ कम की जाए। मरीजों से मिलने वालों की संख्या सीमित रखी जाए। पर निर्देश कागजों तक सिमटे हैं। वार्डो में भी मरीज से मिलने लोग बेरोकटोक जा रहे हैं। गांधी अस्पताल की स्थिति भी कमोबेश कुछ इसी तरह की है। बेशक कुछ चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीज एक निश्चित दूरी बनाकर खड़े हैं, पर कुछ जगह नियम तार-तार दिखे।

निजी अस्पताल भी इसी तरह की लापरवाही दिखा रहे हैं। कुछ अस्पताल संचालक अंदर बेहतर व्यवस्था का दावा कर रहे हैं, लेकिन व्यवस्था कोविड-19 प्रोटोकाल के खिलाफ मिली। सबसे जरूरी मानक शारीरिक दूरी का पालन कहीं नहीं दिख रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!