Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र में झलकेगा ‘नमो विजन’

आमजन से लिए जा रहे सुझाव भी बनेंगे दृष्टिपत्र का हिस्सा

अगले 5 वर्ष में उत्तराखंड को माडल राज्य बनाने के लिए पार्टी क्या-क्या कदम उठाएगी, यह भाजपा के दृष्टिपत्र से होगा परिलक्षित।

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र में नमो का यह विजन झलकेगा। अगले 5 वर्ष में उत्तराखंड को माडल राज्य बनाने को पार्टी क्या-क्या कदम उठाएगी, यह उसके दृष्टिपत्र से परिलक्षित होगा। आमजन से लिए जा रहे सुझाव भी दृष्टिपत्र का हिस्सा बनेंगे। इससे पार्टी संदेश देने का प्रयास करेगी कि दृष्टिपत्र उसका नहीं, बल्कि राज्य की जनता का है। पार्टी का प्रयास है कि गणतंत्र दिवस से पहले उसका दृष्टिपत्र जनता के बीच आ जाए। इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और समय-समय पर वह इसे प्रदर्शित भी करते हैं। नमो इस बार लगातार जोर दे रहे हैं कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड जब अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मनाए तो तब तक वह देश का माडल राज्य बनकर उभरे। यानी, उत्तराखंड संपन्न राज्यों की पांत में खड़ा हो। प्रधानमंत्री की इसी भावना के अनुरूप पार्टी अब आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टिपत्र तैयार करने में जुटी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में गठित चुनाव घोषणा पत्र समिति इस सिलसिले में कई दौर का मंथन कर चुकी है।
इसके साथ ही दृष्टिपत्र के लिए आमजन से सुझाव लेने को पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनसुझाव रथ भेजे हैं। प्रत्येक रथ में बाकायदा सुझाव पेटिका रखी गई है, जिसमें लोग क्षेत्र व राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए पार्टी को क्या-क्या करना चाहिए, इस बारे में सुझाव दे रहे हैं। पार्टी ने तय किया है कि नौ जनवरी तक जनता से सुझाव लिए जाएंगे।

पार्टी ने यह भी निश्चय किया है कि विधानसभा क्षेत्रों से सुझाव लेने के बाद प्रत्येक जिला मुख्यालय में वृहद कार्यक्रम के जरिये जनता से सुझाव लेने के साथ ही उससे चर्चा भी की जाएगी। प्रदेश स्तर का कार्यक्रम देहरादून में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में होगा, जिसमें सभी वर्गों के चुनिंदा व्यक्तियों, विशषज्ञों के साथ विमर्श किया जाएगा। प्रयास ये है कि विधानसभा क्षेत्रों से सुझाव लेने के बाद हफ्तेभर के भीतर ये कार्यक्रम पूर्ण करा लिए जाएं। जनता के बीच से आए महत्वपूर्ण सुझावों को दृष्टिपत्र में शामिल किया जाएगा।

अध्यक्ष चुनाव घोषणा पत्र समिति भाजपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप उत्तराखंड को देश का माडल राज्य बनाने का विजन भाजपा के दृष्टिपत्र में होगा। जनता से सुझाव लेकर हर वर्ग, हर क्षेत्र की बेहतरी और हर दृष्टि संपन्न उत्तराखंड के विकास का खाका पार्टी के दृष्टिपत्र में परिलक्षित होगा। यह हर दृष्टि से जनता का दृष्टिपत्र होगा।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!