Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड सरकार ने 2026 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची की जारी

2026 में कुल 28 सरकारी छुट्टियां, पांच दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में 25 ही मान्य

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 25 दिसम्बर 2025, देहरादून। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार अवकाश कैलेंडर में कोई नया अवकाश नहीं जोड़ा गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 28 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। हालांकि, जिन कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है—जैसे सचिवालय और विधानसभा—वहां केवल 25 अवकाश ही मान्य होंगे। कैलेंडर के मुताबिक दो अवकाश रविवार और दो शनिवार को पड़ रहे हैं, जबकि बैंक और कोषागार संस्थानों में कुल 23 अवकाश ही अनुमन्य होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में स्थानीय महत्व के अवसरों पर वर्ष में अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। इन स्थानीय अवकाशों के दौरान सचिवालय और विधानसभा के कार्य सामान्य रूप से चलते रहेंगे।

वर्ष 2026 के घोषित सार्वजनिक अवकाश इस प्रकार हैं—

गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी

महाशिवरात्रि: 15 फरवरी

होलिका दहन: 3 मार्च

होली: 4 मार्च

ईद-उल-फितर: 21 मार्च

रामनवमी: 26 मार्च

महावीर जयंती: 31 मार्च

गुड फ्राइडे: 3 अप्रैल

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल

बुद्ध पूर्णिमा: 1 मई

ईद-उल-अजहा: 27 मई

मोहर्रम: 26 जून

हरेला: 16 जुलाई

स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त

ईद-उल-मिलाद: 26 अगस्त

रक्षाबंधन: 28 अगस्त

जन्माष्टमी: 4 सितंबर

महात्मा गांधी जयंती: 2 अक्टूबर

दशहरा: 20 अक्टूबर

महर्षि वाल्मीकि जयंती: 26 अक्टूबर

दीपावली: 8 नवंबर

गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर

ईगास-बग्वाल: 20 नवंबर

गुरु नानक जयंती: 24 नवंबर

क्रिसमस: 25 दिसंबर

शासन का कहना है कि अवकाश कैलेंडर जारी होने से कर्मचारियों और आमजन को पहले से अपनी योजनाएं बनाने में सुविधा मिलेगी।

सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों भी रहेगा अवकाश

चेटीचंद – 19 मार्च
विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- 24 नवंबर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!