Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

देहरादून आने वाली ट्रैन 90 दिन के लिये रद कर दी गई है,जानिए वजह

हरिद्वार-देहरादून सेक्शन पर देहरादून यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच देहरादून से आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नॉर्दन रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक कुछ ट्रेनें पूरी तरह से रद रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें हरिद्वार, नजीबाबाद और अलीगढ़ स्टेशनों से संचालित होंगी।

नॉर्दन रेलवे ने शुक्रवार को हरिद्वार-देहरादून सेक्शन पर देहरादून यार्ड रिमॉडलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जो दस नवंबर 2019 से शुरू होकर सात फरवरी 2020 तक चलेगा। इन तीन महीनों में देहरादून से चलने वाली कई ट्रेनें रद रहेंगी।

जबकि कुछ ट्रेनें हरिद्वार, नजीबाबाद और अलीगढ़ स्टेशनों से आवाजाही करेंगी। इससे देहरादून से अपनी यात्रा तय करने वाले या अन्य स्टेशनों से देहरादून पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

खासकर देहरादून से वाराणसी, अमृतसर, दिल्ली, ओखा, उज्जैन, इंदौर, बांद्रा और मदुरई से आने-जाने वाले यात्री ज्यादा मुसीबत झेलेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें पूरी तरह से रद कर दी हैं। इससे पहले भी रेलवे बोर्ड ने दो माह से अधिक के लिए देहरादून स्टेशन पर कार्य के चलते ब्लॉक लिया था।

उस समय भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी। वहीं, तीन महीने तक दून स्टेशन के बंद रहने से हवाई यात्रा पर भी दवाब बढ़ने के आसार हैं।

अपर स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए नॉर्दन रेलवे ने स्वीकृति दे दी है। इस दौरान 90 दिन तक देहरादून से ट्रेनों का आना-जाना बाधित रहेगा।

इसमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद हैं, जबकि कुछ ट्रेनें अन्य स्टेशनों से चलेंगी। उन्होंने बताया कि सर्दियों में कोहरे और अन्य कारणों के चलते ट्रेनें रद करनी पड़ती है, इसलिए यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए इस समय को चुना गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!