Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रूप ओफ़ कॉलेज देहरादून के तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन

ग्रुप के तौर पर बद्रीविशाल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं नंदा देवी ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। देहरादून के सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रूप ओफ़ कॉलेज देहरादून में आयोजित 3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हुआ।
समापन समारोह के मौके पर महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० हेम चन्द्र पांडे, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो० दुर्गेश पंत, ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन एडवोकेट गिरीश पंचोली, टैक्नो हब की अध्यक्ष रीमा पंत, खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील देवली, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट मानसी नेगी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता टीम व प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

8 दिसंबर 2022 को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था और वहीं 9 दिसंबर 2022 को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ० आर.के. जैन व सोशल बलूनी ग्रुप के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने छात्र-छात्राओं का हौंसला बढ़ाया। खेलकूद प्रतियोगिता में संस्थान के 5 ग्रुपों (नंदादेवी, पंचाचूली, त्रिशूल, नीलकंठ, बद्रीविशाल) ने 3 दिन तक विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। ग्रुप के तौर पर बद्रीविशाल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं नंदा देवी ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आज कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। वहीं छात्र-छात्राओं ने बैंड की धुन पर शानदार परेड निकाली, मुख्य अतिथियों ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें दी व बाल अपराधों से सजग रहने की अपील की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० हेम चन्द्र पांडे ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई परेड को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की इस प्रस्तुति ने उन्हें अपने सेना के दौरान के दिनों की यादें ताजा कर दी हैं। उन्होंने कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्य की सराहना की। साथ ही मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष 300 निर्धन बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान किए जाने को लेकर अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि इस उनके इस अभियान को अपना हरसंभव सहयोग करेंगे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीमें

क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरूष) में नीलकंठ व पंचाचूली ग्रुप की मिश्रित टीम विजेता रही।

रस्साकशी (पुरूष) में बद्रीविशाल ग्रुप विजयी रहा।

रस्साकशी (पुरूष) महिलाओं की रस्साकशी में त्रिशूल ग्रुप ने बाजी मारी।

खो-खो प्रतियोगिता (महिला) में पंचाचूली ग्रुप विजयी रहा।

बॉलीबाल प्रतियोगिता (पुरूष) बद्रीविशाल ग्रुप के नाम रही, वहीं महिलाओं में नीलकंठ व पंचाचूली ग्रुप की मिश्रित टीम ने बाजी मारी।

कबड्ड़ी प्रतियोगिता (पुरूष) एवं महिला दोनों नंदादेवी ग्रुप ने जीती।

एथैलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ (पुरूष) में नंदादेवी ग्रुप से शिवाज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं बद्रीविशाल ग्रुप से आयुष नेगी ने रजत व त्रिशूल ग्रुप से आशुतोष ने कांस्य पदक जीता।

100 मीटर दौड़ (महिला) में पंचाचूली ग्रुप की अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं बद्रीविशाल ग्रुप की ईस्टर को रजत व नीलकंठ ग्रुप की अनीशा को कांस्य पदक मिला।

200 मीटर दौड़ (पुरूष) में नंदा देवी ग्रुप के शिवाज ने गोल्ड मेडल, बद्रीविशाल ग्रुप के मनीष ने रजत, त्रिशूल ग्रुप के मुकुल ने कांस्य पदक जीता।

200 मीटर दौड़ (महिला) में नंदा देवी ग्रुप की साक्षी ने गोल्ड, नीलकंठ ग्रुप की हिमानी ने रजत, बद्रीविशाल ग्रुप की अर्चना ने कांस्य पदक जीता।

400 मीटर दौड़ (पुरूष) में बद्रीविशाल ग्रुप के मनीष ने गोल्ड, नंदा देवी ग्रुप के शिवाज ने रजत, नीलकंठ ग्रुप के भानु ने कांस्य पदक जीता।

400 मीटर दौड़ (महिला) में पंचाचूली गु्रप के मानषी कण्डियाल ने गोल्ड मेडल, त्रिशूल ग्रुप के आरती कोहली ने रजत, नंदादेवी ग्रुप के कांस्य पदक जीता।

रीले दौड़ (पुरूष) में त्रिशूल ग्रुप के नकुल, अबाधाद, मुकुल, प्रियांशु ने गोल्ड, नंदा देवी ग्रुप के राहुल, लक्षित, अभिषेक, योगेश ने रजत, बद्रीविशाल ग्रुप के सचिन, विपिन रावत, विपिन सिंह, मनीष ने कांस्य पदक जीता।

रीले दौड़ (महिला) में पंचाचूली ग्रुप के अनामिका, गुंजन, मानषी रावत, मानषी कण्डियाल ने गोल्ड, नीलकंठ ग्रुप के तनिशा, नेहा, र्किनता, अनीशा ने रजत, नंदादेवी ग्रुप के लता, संतोषी, आस्था, अंकिता ने कांस्य पदक जीता।

लम्बी कूद (पुरूष) में बद्रीविशाल ग्रुप के आयुष ने गोल्ड, ब्रदीविशाल ग्रुप के मनीष ने रजत, त्रिशूल ग्रुप के मुकुल ने कांस्य पदक जीता।

लम्बी कूद (महिला) में बद्रीविशाल ग्रुप के अर्चना ने गोल्ड, पंचाचूली ग्रुप के अनामिका ने रजत, नीलकंठ ग्रुप के सुजाता ने कांस्य पदक जीता।

ऊँची कूद (पुरूष) में बद्रीविशाल ग्रुप के मोहित ने गोल्ड, ब्रदीविशाल ग्रुप के आयुष ने रजत, नंदादेवी ग्रुप के राहुल ने कांस्य पदक जीता।

ऊँची कूद (महिला) में नीलकंठ ग्रुप के आंचल ने गोल्ड, नीलकंठ ग्रुप के आकांक्षा ने रजत, पंचाचूली ग्रुप के अनामिका ने कांस्य पदक जीता।

गोला फेंक (पुरूष) में पंचाचूली ग्रुप के करन ने गोल्ड, नीलकंठ ग्रुप के हर्ष ने रजत, बद्रीविशाल ग्रुप के तरूण ने कांस्य पदक जीता।

गोला फेंक (महिला) में नीलकंठ ग्रुप के तनीषा ने गोल्ड, नीलकंठ ग्रुप के नवांग तंजीन ने रजत, पंचाचूली ग्रुप के अनामिका ने कांस्य पदक जीता।

भाला फेंक (पुरूष) में नीलकंठ ग्रुप के करन ने गोल्ड, ब्रदीविशाल ग्रुप के मनीष ने रजत, ब्रदीविशाल ग्रुप के आयुष ने कांस्य पदक जीता।

कैरम बोर्ड (पुरूष) में त्रिशूल ग्रुप के रवि व अनस ने गोल्ड, बद्रीविशाल ग्रुप के अमित जोशी व सूरज जोशी ने रजत, नंदादेवी ग्रुप के फरमान व शादमान ने कांस्य पदक जीता।

कैरम बोर्ड (महिला) में त्रिशूल ग्रुप के मनीषा व आकांशा ने गोल्ड, नीलकंठ ग्रुप के हिमांशी व खुशी ने रजत, बद्रीविशाल ग्रुप के अंजलि व मीनाक्षी ने कांस्य पदक जीता।

कार्यक्रम में CIMS & UIHMT ग्रुप के डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, केदार सिंह अधिकारी, प्रिंसिपल आर.एन. सिंह, गुरु देव सिंह, ग्रुरप्रीत कौर, वाइस प्रिंसिपल रबीन्द्र कुमार झा, शिखा, डॉ० रणजीत कुमार, डॉ० उत्कर्ष सिंह, पंकज सजवाण, डॉ० शशांक, डॉ० हेमंत नागर, शिवानी, प्रकृति थापा, आसिफ़ मलिक, प्रशांत मौर्या, गोपाल, राजेंद्र कुमार, अनिल जोशी, उमेश जोशी, दीवान सिंह आदि शिक्षक व कर्मचारीगण सहित कॉलेज के 1000 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बर, पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/inauguration-of-the-three-day-sports-mahakumbh-2022-of-cims-and-uihmt-group-of-colleges-dehradun/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!