Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

ऑल वेदर रोड के मलबे से आपदा का खतरा, थम सकता है इन दो नदियों का बहाव

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। केदारघाटी में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भी काम चल रहा है। यहां बड़ी मात्रा में निकल रहे मलबे को डंपिंग जोन में डालने के बजाय सीधे मंदाकिनी नदी में उड़ेला जा रहा है।

इससे मंदाकिनी का बहाव थमने की आशंका बढ़ गई है। अलकनंदा नदी में भी मलबा डाला जा रहा है। इन नदियों के प्रवाह का अवरुद्ध होना, जून 2013 जैसी किसी भीषण आपदा का सबब बन सकता है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में निर्माण एजेंसी द्वारा बरती जा रही लापरवाही सवालिया निशान खड़े कर रही है।

बननी हैं 900 किमी सड़कें

ऑल वेदर रोड यानी जिस पर हर मौसम में परिवहन किया जा सके, भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत चारधाम की यात्रा को वर्ष में 12 महीने सुगम बनाना और चीन की सीमा तक अच्छी और पक्की सड़क का निर्माण करना है। चार धाम राजमार्ग परियोजना के तहत 900 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें बनाई जानी हैं।

निजी कंपनी कर रही काम

ऑल वेदर रोड के तहत गौरीकुंड हाईवे को जोडऩे वाले साढ़े तीन किमी लंबे जवाड़ी बाईपास के निर्माण का जिम्मा नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग की रुद्रप्रयाग शाखा ने आरजीबी कंपनी को सौंपा है। यह बाईपास मार्ग रुद्रप्रयाग में संगम तक अलकनंदा नदी और इससे आगे मंदाकिनी नदी के बायें किनारे से होते हुए गौरीकुंड हाईवे से जुड़ेगा। जिस पर इन दिनों दिन-रात कटिंग का कार्य चल रहा है।
ताक पर नियम

नियमानुसार सड़क कटिंग का मलबा डंपिंग जोन में ही डाला जा सकता है। लेकिन, यहां तो नियमों को ताक पर रख सारा मलबा मंदाकिनी नदी में उड़ेल दिया जा रहा है। हालांकि रुद्रप्रयाग लोक निर्माण विभाग के दफ्तर के ठीक सामने मलबा डालने के लिए डंपिंग जोन बनाया गया है, लेकिन इसका इस्तेमाल केवल दिखावे के लिए हो रहा है।

खतरे का सबब

लगातार मलबा डाले जाने से मंदाकिनी का बहाव अवरुद्ध होने की भी आशंका गहराने लगी है। मंदाकिनी नदी जून 2013 की केदारनाथ आपदा का सबब बनी थी। इसके प्रवाह के साथ छेड़छाड़ इस क्षेत्र में आपदा का कारण बन सकती है।
रुद्रप्रयाग संगम से पहले अलकनंदा नदी में भी वन विभाग के उप वन संरक्षक कार्यालय के ठीक नीचे रोड कटिंग का मलबा डाला जा रहा है। बरसात में यही मलबा श्रीनगर जल-विद्युत परियोजना की झील के लिए खतरा बन सकता है।

पर्यावरण की दृष्टि से खतरनाक

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.आरसी शर्मा के मुताबिक नदी में मलबा डाल जाना पर्यावरण की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। इससे जल प्रदूषित होने के साथ ही जलीय जीव-जंतुओं को भी नुकसान पहुंच सकता है। यदि इसे तत्काल रोका न गया तो इकोलॉजिकल सिस्टम बिगडऩा तय है।

कंपनी से मांगेंगे जवाब

नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार के अनुसार रोड कटिंग का मलबा डंपिंग जोन में ही डालने का प्रावधान है। इस संबंध में निर्माण कंपनी आरजीबी से जवाब मांगा जाएगा।
जांच कर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल के अनुसार रोड कटिंग का मलबा हर हाल में डंपिंग जोन में ही डाला जाना है। नदी में मलबा डाला जाना गंभीर मामला है। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!