Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

तीसरे चरण को पहले और दूसरे चरण के बाद बनी स्थिति के आधार पर लागू किया जाएगा

कोरोना के खिलाफ जंग में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक के दो चरण भी पूरे हो गए हैं। अनलॉक के एक-एक माह के इन दोनों चरणों में भी कोरोना वायरस ने कहर बरपाया है। शनिवार एक अगस्त से अनलॉक का तीसरा चरण शुरू हो गया है। ऐसे में कुछ और पाबंदियों पर छूट मिलने के चलते संक्रमण और ज्यादा फैल सकता है। विशेषज्ञ भी इस बात मे इत्तेफाक रखते हैं। यानि अब पहले से कई ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। कुल मिलाकर अनलॉक-तीन में चुनौतिया और भी बढ़ सकती हैं। क्योंकि अनलॉक के पहले दो चरणों के नतीजे भी इसका संकेत देते हैं।

बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहा पर अनलॉक एक व दो में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इस दौरान आम ही नहीं बल्कि खास भी संक्रमण की चपेट में आने से बच नहीं सके। पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए व बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाले लोगों के अलावा कई चिकित्सक, नर्स, पुलिसकर्मी, व्यापारी, कैदी व स्थानीय नागरिक भी इस दौरान संक्रमित मिले हैं। चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में इस अवधि में वायरस ने कुछ ज्यादा ही कहर बरपाया है।

यह क्रम फिलवक्त में थमता दिख नहीं रहा है। अनलॉक का पहला चरण एक जून से 30 जून तक रहा। इस दौरान राज्य के 13 जनपदों में कोरोना संक्रमण के कुल 1975 मामले मिले। जबकि संक्रमण दर 5.30 प्रतिशत के करीब रही। पर अनलॉक के दूसरे चरण में मामले 117 फीसद (अनलॉक-एक की तुलना में) बढ़ गए। एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच राज्य में 4302 मामले मिले हैं। हालांकि, इस दौरान संक्रमण दर कुछ कम यानि 4.48 फीसद के आसपास रही है।

दूसरे चरण में 157 फीसद अधिक जांच प्रदेश में जांच की रफ्तार बढ़ने के साथ ही कोरोना के मामले भी बढ़ते गए। पिछले दो माह से राज्य में जांच का दायरा काफी बढ़ा है। अनलॉक-एक (एक जून से 30 जून) में 13 जनपदों में कुल 37 हजार 291 सैंपलों की जांच हुई है। जांच का प्रतिदिन का औसत 1243 रहा, लेकिन इस बीच मामले तेजी से बढ़ने लगे तो सिस्टम को जांच बढ़ाने पर और जोर देना पड़ा।

लिहाजा अनलॉक-दो (एक जुलाई से 31 जुलाई) में 95 हजार 947 सैंपलों की जांच हुई है। यानि जांच का प्रतिदिन का औसत 3095 रहा, जो पहले चरण के अनलॉक की तुलना में 157 फीसद अधिक है। चिंता की बात यह कि अनलॉक के दोनों चरणों में संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर में भी तेजी से इजाफा हुआ है। पहले चरण में 36 मरीजों की तो दूसरे चरण में 41 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!