Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
देश

आज भारत को मिलने वाले हैं 3 और राफेल लड़ाकू विमान – अप्रैल के अंत तक और 5 राफेल जेट पहुँच जायेंगे भारत

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्ली। राफेल विमान ने पिछले साल जुलाई-अगस्त में भारत को मिलने शुरू हो गए थे। वायुसेना ने भी काफी जल्दी से इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था। एलएसी पर चीन के साथ तनाव के बीच विमान को पूर्वी लद्दाख और अन्य मोर्चों पर  पर गश्त के लिए भी तैनात किया गया था। विमान हैमर मिसाइल से लैस हैं, जिससे इनकी बालाकोट की तरह एयर टू ग्राउंड स्ट्राइक करने की क्षमता बढ़ी है। राफेल लड़ाकू विमानों की नई खेप आज भारत पहुंचने वाली है। जानकारी के मुताबिक तीन राफेल लड़ाकू विमान आज शाम को अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे। तीनों विमान सात हजार किलोमीटर की दूरी तय करके फ्रांस से भारत पहुंचेंगे। यूएई में उड़ान के दौरान आसमान में ही इन विमानों में ईंधन भरा जाएगा। बता दें कि फ्रांस और भारत के बीच 36 राफेल विमानों का करार हुआ है। इनमें से 21 भारत को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक 11 विमान ही भारत आए हैं। ये सभी अंबाला में मौजूद वायुसेना के गोल्डन एरो स्कावड्रन का हिस्सा हैं। आज आने वाले तीनों राफेल विमान इसी स्कावड्रन में शामिल होंगे। आज भारत आ रहे तीन विमानों के अलावा अप्रैल के अंत तक पांच और राफेल जेट भारत पहुंच जाएंगे। वहीं 2022 तक सभी 36 विमान भारत को मिल जाएंगे।

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने मंगलवार को जानकारी दी कि अप्रैल के अंत तक पांच और राफेल जेट भारत को मिल जाएंगे। राजदूत ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि भारत को हम कोरोना महामारी के बावजूद समय पर  राफेल सौंपने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 21 राफेल भारत को सौंपे गए हैं। इनमें से  11 पहले ही भारत को मिल चुके हैं, तीन अभी उड़ान भड़ने वाले हैं। 5 अन्य विमान अप्रैल के अंत तक सौंप दिए जाएंगे। 2022 तक सभी 36 विमानों को भारत को सौंप दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!