Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राजस्थान कांग्रेस में खींचतान की सुगबुगाहट, सचिन पायलट खेमा माँग रहा अपना हक

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार, जयपुर। राजस्थान के सत्तारूढ़ दल कांग्रेस में फिर खींचतान सार्वजनिक होने लगी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमा अपना हम मांगने लगा है। पायलट के विश्वस्त विधायक वेद्रप्रकाश सोलंकी ने सत्ता में अनुसूचित जाति और जनजाति की हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार गठन में इन वर्गों की महत्चपूर्ण भूमिका रही है। इन वर्गों के विधायकों को महत्व के विभागों का मंत्री बनाया जाना चाहिए। इन्हें जनता से जुड़े दमदार विभाग देकर ताकतवर बनाया जाए। सोलंकी ने एक बातचीत में कहा कि वर्तमान में अनुसूचित जाति के मंत्रियों को कारखाना बायलर्स, श्रम जैसे विभागों का जिम्मा दिया गया है, जिन्हें कोई जानता ही नहीं है। ये मंत्री इन विभागों के माध्यम से आम लोगों का भला नहीं कर सकते। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विधायकों को ऐसे विभाग दिए जाएं, जिससे वे अपने वर्ग का हित कर सकें। पानी, ऊर्जा और चिकित्सा, स्वायत्त शासन जैसे विभाग दिए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने ढाई साल हो गए, अब मंत्रिमंडल का विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काम होना चाहिए। कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी है, सत्ता का विकेंद्रीकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं का इनके नेतृत्व में पूरा विश्वास है। बुधवार को पायलट ने मीडिया से बात करते हुए सोनिया गांधी में विश्वास जताया था। उन्होंने दलित वर्ग को मान-सम्मान देने की बात कही थी। पायलट ने मंत्रिमंडल के विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों व चुनाव घोषणा-पत्र में किए गए वादों को पूरा करने को जरूरी बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी में जो सुलह कमेटी बनी थी, उसमें जिन मुद्दों पर आम सहमति बनी थी उन पर तुरंत काम होना चाहिए। 10 महीने पूर्व पायलट खेमे की बगावत के समय स्वर्गीय अहमद पटेल की अगुवाई में एक कमेटी बनी थी। इस कमेटी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट के बीच विवादास्पद मुद्दों के निपटारे के साथ ही आम सहमति से मंत्रिमंडल विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियों का काम पूरा कराने का जिम्मा सौंपा गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!