Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उनके जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों रायवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को दिए गए 21 सूत्रीय मांग पत्र की मांगों के संबंध में चर्चा की। इनमें संजय झील का सौदर्यीकरण, बैराज स्थित झील पर साहसिक पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स शुरू करवाने, ऋषिकेश में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण, गंगा की धारा को निरंतर व व्यवस्थित स्वरूप में त्रिवेणी घाट पर लाये जाने, छिद्दरवाला व आस पास क्षेत्र में नर्सिंग मेडिकल कॉलेज, कैंपा योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण, राज्य योजना से क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण, कन्या महाविद्यालय की स्थापना और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में विधि स्नातक व व्यावसायिक पाठ्यक्रम, गुलदार प्रभावित क्षेत्र के निवासियों की जानमाल की सुरक्षा का प्रबंध, क्षेत्रों में हाथी व अन्य वन्यजीवों से सुरक्षा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की।

इसके अलावा श्यामपुर-गुमानीवाला में राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी स्थापित करने, मोतीचूर (हरिपुरकलां) स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद न करने और ग्रामीणों के लिए अंडरपास जल्द बनवाये जाने, श्यामपुर हाईवे व रायवाला रेलवे क्रासिंग पर प्लाईओवर का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्र में हाइटेक मिनी स्टेडियम की स्थापना, स्वामी सत्यमित्रानन्द राजकीय इंटर कालेज हरिपुरकलां में विज्ञान संकाय पाठ्यक्रम संचालित करने व शिक्षकों की नियुक्ति, नेपाली फार्म तिराहे का नाम प्रथम विक्टोरिया क्रास विजेता गब्बर सिंह के नाम पर रखे जाने, कृष्णानगर कालोनी, आइडीपीएल को ग्राम सभा या नगर निगम ऋषिकेश में सम्मिलित करवाये जाने, कृष्णानगर कालोनी और आइडीपीएल टाउनशिप में वर्षो से रह रहे हजारों निवासियों के आवासों को यथावत रखने, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के संबंध में, निराश्रित गौवंश के आश्रय के लिए गौशाला की स्थापना करवाए जाने संबंधित कार्यों की स्वीकृति को लेकर यथोचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शिरकत होने के साथ ही जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जिसमें कई बिंदुओं पर शीघ्र ही धरातल पर परिणाम दिखेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!