Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
देश

दिल्ली में हुई हिंसा में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं, मौत का आकड़ा 50 पहुंच चुका

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने बुधवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा में मुआवजा बांटने के खिलाफ दिल्ली सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी।

Delhi Violence LIVE News Update:

  •  दिल्ली हिंसा के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या में आरोपित आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद की अग्रिम जमानत याचिका पर अब बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। इससे पहले बुधवार सुबह हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने विशेष जांच दल (Special Investigation Team) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद सक्रिय हुई दिल्ली सरकार ने बड़ा एलान किया है। इसके तहत दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों की शिकायत देने वालों को 10,000 रुपये का इनाम देने का एलान किया है। इसके लिए बाकायदा एक ईमेल आइडी और वाट्सएप नंबर भी जारी किया है। 
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले सप्ताह 24-25 फरवरी को जाफराबाद, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, करावल नगर, भजनपुरा समेत आधा दर्जन से अधिक इलाकों में हुई हिंसा में मौत का आकड़ा 50 पहुंच चुका है।
  • आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने कड़कड़डूमा कोर्ट की एक अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। यहां गौरतलब है कि ताहिर हुसैन के खिलाफ आईबी के कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की हत्या के मामले में केस दर्ज करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ताहिर हुसैन की सरगर्मी से तलाश कर रही है, लेकिन वह मामला दर्ज होने के बाद से फरार है।
  • दिल्ली हिंसा में भाजपा नेताओं कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा समेत अन्य नेताओं-लोगों पर मामला दर्ज करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी।
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे के दौरान फायरिंग करने और दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दंगा फैलाने, अवैध हथियार रखने और सिपाही की हत्या के प्रयास के आरोप हैं।
  • दिल्ली दंगों पर चर्चा को लेकर संसद के दोनों सदनों में सरकार और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव जारी है। जहां विपक्ष तुरंत चर्चा कराए जाने पर अड़ा है, वहीं सरकार इसे होली के बाद कराना चाहती है।
  • दिल्ली हिंसा में अब तक सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही सैकड़ों की संख्या में रोजान लोगों से पूछताछ की जा रही है।
  • दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में CAA-NRC खिलाफ 15 दिसंबर से चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार साधना रामचंद्रन और संजय हेगड़े मंगलवार शाम को प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। इस मौके पर रामचंद्रन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आपके प्रदर्शन के हक पर अपनी सहमति दी है, लेकिन अनिश्चित काल तक रास्ता रोकना सही नहीं है। इसलिए अब आप लोग खुद ही तय करें कि यह प्रदर्शन कैसे और कहां जारी रहेगा। अब हल प्रदर्शनकारियों को ही निकालना है। हम लोगों पर अपने फैसले नहीं थोपेंगे।
  • दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी एसीपी अनिल मित्तल के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में 436 केस दर्ज हो चुके हैं। इसी के साथ 1427 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दर्ज 436 मामले में 45 मामले आर्म्स एक्ट के शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!