Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एकबार फिर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Shopian Encounter:दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 4 आतंकियों का एनकाउंटर, मुठभेड़ हुई खत्म

Shopian Encounter दक्षिण कश्मीर के दारमदोरा कीगम इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते 4 आतंकी ढेर कर दिए।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एकबार फिर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। दक्षिण कश्मीर के दारमदोरा कीगम इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी घेराबंदी की। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने इस दौरान आतंकवादियों के ठिकाने को उड़ा दिया। सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म हो गया है।

192 people are talking about this

बता दें, एनकाउंटर के दौरान शुरुआत में दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना आ रही थी।लेकिन बाद में सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान दो और आतंकियों को शव बरामद किए गए। इसके साथ ही मुठभेड़ वाले इलाके से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं।

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने शोपियां के दारमदोरा इलाके में एक घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब सेना तलाशी ले रही थी, तब छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी बंद कर दी।

मारा गया पाकिस्तानी आतंकी
इससे पहले शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार के बुजथलन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में  सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। एसएसपी बारामुला के मुताबिक मारा गया आतंकी पाकिस्तान का है और उसका संबंध पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है। मारे गए आतंकवादी की पहचान लुकमान के तौर पर हुर्इ है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा यह आतंकवादी पिछले एक साल से उत्तरी कश्मीर में सक्रिय था।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के बाद सेना और एसओजी के साथ बारामुला की 6 जैकलाई की एक संयुक्त टीम ने बुजथलन इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों को आता देख पाकिस्तानी आतंकी ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब दिया आैर पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। आतंकी के मरने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली आैर तलाशी अभियान चलाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!