Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब ढलान की ओर : 24 घंटों में भी कोरोना के मामलों में कमी आई; मौत का आंकड़ा भी आया नीचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अब ढलान की ओर जाती नजर आ रही है। बीते 24 घंटों में भी कोरोना के मामलों में कमी आई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 3,26,098 मामले सामने आए हैं। पिछले पांच दिनों में चौथी बार ऐसा हुआ है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही है। बीते 24 घंटों में 3,53,299 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं इस दौरान मौत का आंकड़ा भी 4000 से नीचे आ गया है। बीते एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 3,890 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही कोरोना महामारी को मात दे चुके लोगों का आंकड़ा भी दो करोड़ को पार कर गया है।

भारत में अब तक 2,43,72,907 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से 2,04,32,898 लोग इस जानलेवा वायरस को मात भी दे चुके हैं और देश में सक्रिय मरीजों की संख्‍या 36,73,802 है। वहीं, अब तक 2,66,207 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में टीकारण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 18,04,57,579 लोगों को वैक्‍सीन लग चुकी है।

महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, दिल्ली, समेत देश के प्रमुख महानगरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से आती गिरावट से हालात कुछ सुधरते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। ऐसे में कोरोना की जांच में भी तेजी लाई गई है, ताकि जल्‍द से जल्‍द सं‍क्रमितों की पहचान की जा सके। अब तक देश में 31,30,17,193 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वहीं बीते 24 घंटों की बात करें, तो 16,93,093 नमूनों की जांच की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!