Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, भारत ने 1-0 से सीरीज की अपने नाम  

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 जुलाई 2023, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में बारिश विलेन बनी। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में हुए टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से पूरी तरह से धुल गया। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। ऐसे में भारत को लगभग जीते हुए टेस्ट को ड्रॉ पर समाप्त करना पड़ा। टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। भारत ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 141 रन से अपने नाम किया था। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में 27 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा था। रविवार का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए थे। पांचवें और आखिरी दिन उसे 289 रन की जररूत थी। वहीं, भारत को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए थे। हालांकि, कोई खेल नहीं हो सका। ऐसे में भारत को 1-0 से ही संतुष्ट होना पड़ा। वेस्टइंडीज भी क्लीन स्वीप से बच गया। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला था। यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट भी था।

पांचवें दिन (सोमवार) बारिश ने आंखे मिचोली का खेल दिखाया। रविवार को भी बारिश हुई थी और खेल को काफी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से पांचवें दिन आधे घंटे पहले मैच को शेड्यूल किया गया। भारतीय समयानुसार शाम सात बजे मैच शुरू होना था, लेकिन तब से ही काफी बारिश हो रही थी। रात साढ़े नौ बजे के आसपास लंच लिया गया। तब बारिश रुक चुकी थी और कवर्स हटा लिए गए थे। मैच जैसे ही शुरू होने वाले था, बारिश ने फिर दस्तक दी और पिच को कवर्स से ढक दिया गया। इस दौरान कई बार ऐसा हुआ कि कवर्स हटाए गए और तुरंत बारिश शुरू हो गई। ऐसे में देर रात तक इंतजार करने के बाद अंपायर्स ने पांचवें दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!