Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

हरिद्वार महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले स्नान जूना अखाड़ा करेगा सबसे पहले स्नान

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मार्च 2021, रविवार, हरिद्वार। संन्यासी अखाड़ों की पेशवाई नौ मार्च को समाप्त हो रही है। अब तक निरंजनी, जूना, अग्नि, आनंद, आह्वान अखाड़े की पेशवाई हो चुकी है। केवल महानिर्वाणी और अटल अखाड़े की पेशवाई शेष है। इन दोनों अखाड़ों की पेशवाई आठ व नौ मार्च को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद संन्यासी अखाड़े 11 मार्च को महाशिवरात्रि स्नान की तैयारी में जुट जाएंगे। सरकारी तौर पर यह स्नान शाही स्नान में शामिल नहीं है। बावजूद सभी संन्यासी अखाड़े शाही शान और सवारी के साथ स्नान के लिए प्रस्थान करेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले स्नान के साथ ही हरिद्वार कुंभ स्नान की विधिवत शुरुआत हो जाएगी।

शनिवार को मेलाधिकारी दीपक रावत तथा अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह दल-बल के साथ जूना अखाड़ा पहुंचे। उन्होंने जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि, सचिव श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत महेश पुरी व अन्य पदाधिकारियों के साथ जूना अखाड़े की चारों मढिय़ों की छावनी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेलाधिकारी दीपक रावत ने आह्वान अखाड़े की छावनी का भी निरीक्षण किया। अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्यगिरि तथा अन्य पदाधिकारियों से वार्ता कर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।

अग्नि अखाड़े की छावनी में राष्ट्रीय सभापित ब्रहमचारी मुक्तानंद बापू से भेंट कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया मेला प्रशासन 11 मार्च के महाशिवरात्रि स्नान को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि उदासीन, निर्मल तथा बैरागी अखाड़ों की पेशवाई और छावनी प्रवेश अप्रैल में होंगे। इससे पूर्व ही इनकी छावनियों को भी पूर्ण रूप से व्यवस्थित कर लिया जाएगा। इन अखाड़ों के पेशवाई मार्ग भी चिह्नित कर लिए गए है, जिनको समय रहते चुस्त-दुरूस्त कर लिया जाएगा।

महाशिवरात्रि का स्नान केवल संन्यासी अखाड़े ही करते हैं। इनमें संन्यासी अखाड़ों की संख्या तीन ही होती है। क्योंकि जूना अखाड़ा के साथ अग्नि, आह्वान व किन्नर अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा के साथ आनंद अखाड़ा और महानिर्वाण के साथ अटल अखाड़ा स्नान करता है। इस आधार पर महाशिवरात्रि स्नान के लिए मात्र तीन अखाड़ों को ही स्नान का समय दिया जाता है। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद की अगुवाई में जूना अखाड़ा स्नान को सबसे पहले जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!