Breaking News :
>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
मनोरंजन

रोमांटिक हुए ईशान और जाह्नवी कपूर, जमकर किया डांस, तस्वीरें देख ‘धड़क’ जाएगा आपका दिल

मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल, दोनों इन दिनों अपनी फ़िल्म ‘धड़क’ को प्रमोट करने में जुटे हैं!यह फ़िल्म अगले महीने यानी 20 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

बहरहाल, इस बीच ईशान और जाह्नवी कपूर की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, इन तस्वीरों में दोनों का एक अलग ही रोमांटिक अंदाज़ देखने को मिल रहा है। दरअसल, ये सभी तस्वीरें जयपुर से आई हैं जहां बुधवार को एक इवेंट में शामिल होने के लिए ईशान और जाह्नवी पहुंचे थे। इस दौरान वहां माहौल कुछ ऐसा बना कि दोनों ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज़ में डांस भी किया। फ़िल्म के अलावा यह पहला मौका है, जब दोनों इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं ईशान और जाह्नवी बड़े ही प्यार से डांस कर रहे हैं!

गौरतलब है कि बुधवार को ही इनकी फ़िल्म ‘धड़क’ का टाइटल ट्रेक भी लॉन्च हुआ है। ज़ाहिर है इससे अच्छा मौका इन दोनों सितारों को नहीं मिलता अपने इस नए गीत को प्रमोट करने का। बता दें कि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इन दोनों ही स्टार्स की ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी काफी अच्छी दोस्ती मानी जाती है। हाल के दिनों में दोनों एक दूसरे के साथ कई मौके पर साथ वक़्त बिताते नज़र आये हैं। सूत्रों की माने तो ‘धड़क’ की शूटिंग के दौरान ईशान जाह्नवी को ढेर सारे तोहफे भी लाकर देते रहते थे। इससे यह बात तो साफ है कि दोनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग हो चुकी है और जो आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं!

वहां मौजूद फैंस भी इन दोनों कलाकारों को इस रंग और इस अंदाज़ में देखकर बेहद उत्साहित नज़र आये! बाद में ईशान ने अपने कुछ फीमेल फैंस के साथ डांस भी किया! ईशान के बारे में आप जानते हैं कि वो शाहिद कपूर के भाई हैं और हाल ही में उनकी डेब्यू फ़िल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ रिलीज़ हुई थी। ‘धड़क’ ईशान की दूसरी फ़िल्म है। ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल तो नहीं दिखा सकी लेकिन, ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी की यह फ़िल्म काफी चर्चित रही!

जाह्नवी और ईशान की बात करें तो इनकी यह बॉन्डिंग देखकर समझा जा सकता है कि आने वाले समय में दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक हो सकती है। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के समय भी ईशान जाह्नवी के साथ लगातार बने हुए थे और इसके अलावा कई बार ईशान अपनी मॉम नीलिमा अज़ीम और जाह्नवी के साथ भी वक़्त गुजारते देखे गए हैं। इतना ही नहीं जब भी मौका मिलता है ईशान जाह्नवी की जमकर तारीफ भी करते रहे हैं। बहरहाल, आप देख सकते हैं वहां मौजूद फैंस की भीड़ इन दोनों के डांस को कितना इंजॉय कर रही है। यह दोनों सितारे भी जैसे एक दूसरे में खो से गए हैं।

ज़ाहिर है इस तरह की तस्वीरों से ये दोनों कलाकर अपने फैंस का दिल भी जीत रहे हैं! इन सबके बीच बता दें कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह फ़िल्म अगले महीने यानी बीस जुलाई को रिलीज़ हो रही है। ‘धड़क’ मराठी सुपरहिट फ़िल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक है और इस फ़िल्म से इन दोनों ही नवोदित कलाकारों को बेहद उम्मीदें हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!