Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

मौसम ने ली करवट : वर्ष 2019 दिसंबर में टूटा था 119 साल का रिकॉर्ड, इस बार भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड

 आकाश ज्ञान वाटिका, २ दिसम्बर २०२०, बुधवार। देश के अधिकतर राज्‍यों में मौसम ने करवट ले ली है। सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया है कि इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अब देखना है कि पिछले वर्ष 2019 के दिसंबर में 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली ठंड का इस बार कितना भीषण रूप-रंग अख्‍तियार करने वाली है क्‍योंकि पिछले महीने नवंबर में ही ठंड ने 71 सालों के रिकार्ड को धराशायी कर दिया था।

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के शुरुआती सप्‍ताह में उत्‍तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। यह गिरावट 10-11 डिग्री सेल्‍सियस तक होगा। हालांकि मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्‍यों में दिन के दौरान धूप निकलने से राहत रहेगी। लेकिन रात में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दूसरी ओर पश्‍चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे देश में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग की वेबसाइट mausam.imd.gov.in पर 1 दिसंबर को जारी की गई प्रेस रिलीज की माने तो अगले दो-तीन दिनों के लिए तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है।

दक्षिण भारत के चक्रवाती तूफानों के बाद अब और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी हिस्‍सों पर भी असर दिखने लगा है। दिसंबर की शुरुआत में ही उत्‍तर भारत में तापमान में गिरावट शुरू हो गई थी। मौसम विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर चक्रवाती तूफान ‘बुरवेई’ को लेकर जानकारी दी। इसके अनुसार, खाड़ी में उठने वाले इस तूफान की श्रीलंका के त्रिनकोमाली के दक्षिण पूर्व से 240 किमी की दूरी है वहीं भारत के पामबन से अभी यह 470 किमी और कन्‍याकुमारी से 650 किमी दूर है।

सबसे पहले देश की राजधानी दिल्‍ली की सर्दी का जायजा लें तो दिल्ली-एनसीआर में लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई रही, लेकिन दिनभर आकाश साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में इस सप्‍ताह के अंत तक मौसम का रुख बदल जाएगा। छह दिसंबर से यह बदलाव देखा जाएगा। यहां एक बार फ‍िर पश्‍चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण अब तक राज्‍य की अनेकों सड़कें बंद हैं। अब फ‍िर से बर्फबारी होने पर लोगों की दिक्‍कतें और बढ़ सकती हैं।

जहां पूरा उत्तरी भारत ठंड की चपेट में आ चुका है तो बिहार में बुधवार की सुबह काफी ठंड रही। धूप निकलने के बावजूद सुबह कोई खास असर नहीं  महसूस किया गया। ठंड बढ़ने का मुख्य कारण तेज पछुआ हवा है। मौसम विभाग की माने तो त्रिपुरा के कुछ हिस्‍सों में घना कुहरा छाने की संभावना बन रही है। स्‍पीड 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है जिसके कारण मछुआरों को उन हिस्‍सों में न जाने की सलाह दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!