Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

ट्रिपल जश्न के लिए तैयार हुई पहाड़ों की रानी, यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रुप 

दुल्हन की तरह सजा मसूरी 

60 से 65 प्रतिशत होटल व गेस्ट हाउस की बुकिंग फुल 

मसूरी। साल-2024 के अंतिम दिनों में पहाड़ों की रानी मसूरी ट्रिपल जश्न के लिए तैयार हो रही है। क्रिसमस के साथ ही मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल और फिर नए साल का जश्न मनाने के लिए मसूरी ही नहीं बल्कि आसपास के समस्त पर्यटक स्थलों के पैक रहने की संभावना है।

मसूरी में तो 60 से 65 प्रतिशत होटल व गेस्ट हाउस की बुकिंग अभी से फुल हो चुकी है। पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए मसूरी में ठहरने और यातायात की व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।

क्रिसमस से लेकर नए वर्ष के जश्न तक पहाड़ों की रानी मसूरी के पैक रहने की संभावना है। हालांकि, इस बार क्रिसमस एवं नव वर्ष की पूर्व संध्या यानी थर्टी फर्स्ट नाइट पर वीकेंड वाला संयोग नहीं बन रहा, लेकिन स्कूल व कालेजों में छुट्टी के कारण पर्यटकों के आने की संभावना प्रबल बनी हुई है। इस बीच मसूरी में पांच दिन 26 से 30 दिसंबर तक विंटरलाइन कार्निवाल का आयोजन भी है।

ऐसे में अगले दस दिन में मसूरी में दो लाख से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शहर के 65 प्रतिशत होटल पहले ही बुक हो चुके हैं, जबकि मसूरी के आसपास के स्थलों के होटल-गेस्ट हाउस भी 60 प्रतिशत से अधिक बुक बताए जा रहे हैं। धनोल्टी, काणाताल, बुरांशखंडा और कैमप्टी में पर्यटकों ने ठहरने के लिए एडवांस बुकिंग करा दी है।

मसूरी में करीब साढ़े तीन सौ होटल हैं जिसमें लगभग साढे आठ हजार कमरे हैं। इनमें तीस हजार पर्यटक एक रात में ठहर सकते हैं। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि क्रिसमस को लेकर होटलों में 65 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है, जबकि छोटे एवं मध्यम श्रेणी के होटलों में अभी 40 प्रतिशत कमरे खाली हैं। नव वर्ष की पूर्व संध्या को लेकर भी तेजी से बुकिंग चल रही और अधिकतर बड़े होटलों में 60 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।

संजय अग्रवाल ने बताया कि अगर मौसम ने साथ दिया तो 30 और 31 दिसंबर को मसूरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ सकती है। उन्होंने कहा कि जश्न के इस दौर में पांच दिन मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल का आयोजन होने से पर्यटकों को छुटि्टयां बिताने के लिए लंबा अवसर मिल रहा है।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया की मसूरी में बिजली या पानी की कोई समस्या नहीं है। यमुना पेयजल पंपिंग परियोजना के बाद मसूरी में पेयजल की अब कोई दिक्कत नहीं। इसके साथ ही गलोगी जल विद्युत गृह भी यहीं होने के कारण बिजली की भी कोई परेशानी नहीं रहती। होटल व गेस्ट-हाउस में निर्माण के अनुसार ही बिजली व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहती है।

पर्यटकों की आगवानी के लिए मसूरी शहर को इन दिनों दुल्हन की तरह सजाया जा रहा। पूरे शहर रंग-विरंगी लाइटों व लड़ियों से जगमगाने लगा है। होटलों में नए साल के जश्न के लिए लाइव बैंड, म्यूजिकल बैंड व गाला डिनर आदि के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!