Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी डॉ० सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 2 मई 2023, टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही आख्या, वात्सल्य योजना के अन्तर्गत लाभान्वित बच्चों को अटल आयुष्मान योजना कार्ड एवं अन्त्योदय राशन कार्ड से जोड़ने तथा जिला बाल कल्याण समिति में पंजीकृत बच्चों की देखभाल आदि पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वात्सल्य योजना के अन्तर्गत पंजीकृत बच्चों को अटल आयुष्मान योजना एवं अन्त्योदय राशन कार्ड से जोड़ना सुनिश्चित करें। बाल विकास अधिकारी को चाइल्ड लाइन 1098 में फोन कॉल रिकॉर्डर लगाने की कार्यवाही करते हुए 15 दिन के भीतर कॉल रिकॉर्डर लगाने के निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त विभागों से एक सप्ताह के अर्न्तगत महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न आन्तरिक शिकायत समिति गठन संबंधी रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।

बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद का एक बच्चा बाल संरक्षण इकाई रोशनाबाद में है, जिसके पिताजी नहीं हैं, माँ दो बच्चों सहित मायके रहती है और इस बच्चे को लेने से इंकार कर रही है। इस संबंध में बच्चे के अधिकारों से संबंधित एक्ट का अध्ययन करने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विधिक राय लेकर बच्चे को उसका अधिकार दिलाने को कहा गया। बाल कल्याण समिति में चिन्ह्ति बच्चों की देख-रेख एवं संरक्षण को लेकर सजग रहने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

इससे पूर्व जिला बाल विकास अधिकारी शौहेब हुसैन द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही आख्या से अवगत कराते हुए कहा कि चाइल्ड लाइन 1098 का एकाउंट खोल दिया गया है तथा फेसबुक पर भी अपलोड की कार्यवाही निरन्तर जारी है। बताया कि जनपद में वात्सल्य योजना के अन्तर्गत 874 बच्चे पंजीकृत हैं, जिन्हें अटल आयुष्मान एवं अन्त्योदय राशन से जोड़ा जाना है। उनके द्वारा कार्यालय वाहन, विवेकाधीन कोष से लाभान्वित बच्चों एवं समस्त विभागों में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न आन्तरिक शिकायत समिति गठन के संबंध में अवगत कराया गया।

बैठक में सीएमओ डॉ० मनु जैन, डीएसओ अरूण वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति रमेश चन्द्र रतूड़ी, बाल संरक्षण इकाई अधिकारी विनीता उनियाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!