Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश की ओर से बॉर्डर सील करने के बाद डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की बढ़ी समस्या

आकाश ज्ञान वाटिका, १ मई २०२०, शुक्रवार। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश की ओर से सीमा (बॉर्डर) सील करने के बाद डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की समस्या बढ़ गई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के डॉक्टर न ही दिल्ली आ पा रहे हैं और न ही दिल्ली में कार्यरत डॉक्टर यहां से से बाहर जा पा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सैकड़ों डॉक्टर दिल्ली में ड्यूटी करने के बाद घर नहीं जा पा रहे हैं। उनके हॉस्टल व होटल में रुकने की व्यवस्था की गई है। हालांकि अब यह बात समाने आ रही है कि डीएनडी से आने-जाने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्य कíमयों को पास जारी होगा, इसलिए नोएडा व दिल्ली के बीच आवागमन में डॉक्टरों को परेशानी नहीं होगी।

उधर, हरियाणा के शहरों से आवागमन में परेशानी बनी हुई है। सफदरजंग रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि करीब 30 से 35 फीसद डॉक्टर एनसीआर के शहरों से आते हैं। फिलहाल स्थिति यह है कि जो डॉक्टर दिल्ली में हैं वे अपने घर नहीं जा पा रहे हैं और जो घर पर हैं वे वापस दिल्ली नहीं आ पा रहे हैं। इस वजह से समस्या बढ़ गई है। इस बारे में रेजिडेंट डॉक्टरों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से भी गुहर लगाई है, लेकिन समस्या जस की तस बरकरार है।

वहीं एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि बृहस्पतिवार को इस बार में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की गई। जिसमें यह बताया गया है कि डीएनडी बॉर्डर से आने-जाने के लिए पास जारी होगा। वहीं दिल्ली के दूसरे सरकारी अस्पतालों व निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सयेंद्र जैन का कहना है कि पडोसी राज्य सरकारों से बातचीत चल रही है। समस्या का जल्द निदान निकलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!