Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

विद्युत क्षेत्र में गोल्‍ड कैटेगरी का प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड-2024” टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को प्रदान किया गया

पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2024 और वैश्विक पर्यावरण-सुरक्षा पुरस्कार-2024 के दौरान आयोजित किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 21 मार्च 2024, ऋषिकेश/देहरादून। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसीआईएल आर.के. विश्‍नोई ने अवगत कराया कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को विद्युत क्षेत्र में गोल्‍ड कैटेगरी का प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड- 2024” प्रदान किया गया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विश्‍नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और इस पुरस्कार की प्राप्ति टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा किफायती विद्युत प्रदान करने एवं पर्यावरणीय दुष्‍परिणाम के समाधान के लिए व्यावसायिकता और संवेदनशीलता के प्रदर्शन का प्रमाण है। यह पुरस्कार समारोह 20 मार्च, 2024 को जेडब्ल्यू मैरियट एयरोसिटी, नई दिल्ली में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2024 और वैश्विक पर्यावरण – सुरक्षा पुरस्कार-2024 के दौरान आयोजित किया गया।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसीआईएल विश्नोई ने कहा कि इस वार्षिक पुरस्कार में टीएचडीसीआईएल की उपलब्धि विद्युत क्षेत्र में पर्यावरणीय सततता एवं नवाचार में उसके उत्‍कृष्‍ट योगदान को प्रदर्शित करती है। टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में अपना स्‍थान बनाए हुए है, जो पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता और विद्युत के सतत उत्‍पादन के लिए एक सामंजस्यपूर्ण सहयोग का प्रदर्शन करता है।
उन्होंने आगे अवगत कराया कि कंपनी की बहुमुखी पहल, सामुदायिक जुड़ाव और बुनियादी मूल्यों के अनुपालन ने ग्लोबल अवार्ड-2024 के लिए टीएचडीसीआईएल को एक उत्कृष्ट दावेदार के रूप में स्‍थापित किया ।

निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसीआईएल शैलेंद्र सिंह ने निगम के सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वसनीय और किफायती विद्युत स्रोतों को विकसित करने के अपने प्रयास में टीएचडीसीआईएल द्वारा पर्यावरणीय संवेदनशीलता के साथ निरंतर उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन का परिणाम है। टीएचडीसीआईएल का अनुकरणीय योगदान और उपलब्धियाँ हमें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य प्राप्तकर्ता के रूप में स्थापित करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि आंतरिक जागरूकता कार्यक्रमों से लेकर वैश्विक सहयोग तक संगठन का समग्र दृष्टिकोण एक निश्चित सतत एवं सुनहरे भविष्य के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सुदृढ बनाता है।

इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल की ओर से महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण), अमरदीप ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान, लोक नायकों, टीमों, इकाइयों, परियोजनाओं और संगठनों को उनके असाधारण योगदान, प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जो नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों और सतत पर्यावरणीय विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए सकारात्‍मक सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत हैं।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत क्षेत्र का अग्रणी एवं लाभ अर्जित करने वाला सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे जल विद्युत, सौर, पवन और तापीय विद्यत स्रोतों के दोहन में विशेषज्ञता हासिल है। टीएचडीसीआईएल की वर्तमान संस्‍थापित क्षमता 1587 मेगावाट है, जिसमें उत्तराखंड में टिहरी बाँध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट तथा द्वारका में 63 मेगावाट के पवन ऊर्जा परियोजना, उत्‍तर प्रदेश के झाँसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना की सफलतापूर्वक कमीशनिंग को इसका श्रेय जाता है। इसके अतिरिक्‍त, यह भी उल्लेखनीय है कि टीएचडीसीआईएल की मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में स्‍थित अमेलिया कोयला खदानें प्रचालन में हैं। टीएचडीसीआईएल उत्कृष्टता, सततता और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, भारत के विद्युत परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रयासरत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!