Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन गौला नदी की ओर खाई में जा गिरा

  • दुर्घटना में घायल वाहन चालक की मौत
  • मृतक युवक गोला बैराज के पास माता पिता व भाई बहन के साथ रह रहा था।

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, हल्द्वानी। अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन गौला नदी की ओर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में घायल वाहन चालक को रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

काठगोदाम निवासी 24 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र राजकुमार पिकअप वाहन यूके 04 C-92 942 के साथ रानी बाग की तरफ गुरुवार सुबह 9:30 बजे जा रहा था। रानी बाग चित्रशिला घाट के पास सड़क अत्यंत सकरी थी। वाहन तेज गति होने के चलते अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस उप निरीक्षक जगदीप नेगी व कांस्टेबल मनोज तिवारी पहुंचे और पुलिस टीम की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक को बाहर निकाला।

गंभीर हालत में वाहन चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक जगदीप नेगी ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होने के चलते खाई में जाने की संभावना है। मामले की सूचना करीब 9:45 बजे उन्हें दी गई जिसके बाद वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। वहीं युवक की मौत के बाद उसके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक गोला बैराज के पास माता पिता व भाई बहन के साथ रह रहा था।

रानी बाग चित्रशिला घाट के पास दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन करीब 50 फीट गहरी खाई में चला गया। जहां वह पत्थरों के सहारे लटकता रहा। पुलिस टीम ने वाहन चालक को बाहर निकाल लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!