Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंविदेश

इराक की जनता ने संसद भवन पर किया कब्जा, जानिए क्यों हुआ विद्रोह ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2022, गुरूवार,  बगदाद। पड़ोसी देश श्रीलंका में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक संकट के चलते वहां की जनता में खासी नाराजगी है। श्रीलंका की आम जनता कुछ दिन पहले सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी और राष्ट्रपति भवन व पीएम आवास पर कब्जा कर लिया। श्रीलंका जैसे हालात अब इराक में दिख रहे हैं। इराक में भी जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को बगदाद में संसद भवन पर कब्जा कर लिया। ये प्रदर्शन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोहम्मद शिया अल-सुदानी के विरोध में हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में से ज्यादातर शिया नेता मुक्तदा अल-सदर के समर्थक हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नामांकन के विरोध में संसद भवन पर धावा बोल दिया। उनका मानना है कि वह ईरान के बहुत करीब हैं। अल-सुदानी पूर्व मंत्री और पूर्व प्रांतीय गवर्नर हैं।

संसद भवन में प्रदर्शनकारियों को गाते और नाचते हुए देखा गया है। एक शख्स को इराकी संसद के अध्यक्ष की मेज पर लेटा हुआ देखा गया। प्रदर्शनकारी जब संसद भवन में घुसे तो कोई सांसद मौजूद नहीं था। हालांकि, संसद में सुरक्षाबल मौजूद थे, लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नहीं रोका।

वहीं, प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को ग्रीन जोन से तुरंत वापस जाने को कहा है। बता दें कि ग्रीन जोन में सरकारी भवन और राजनयिक मिशनों के घर हैं। पीएम ने एक बयान में कहा कि राज्य संस्थानों और विदेशी मिशनों की सुरक्षा और सुरक्षा-व्यवस्था में किसी भी तरह के नुकसान पर प्रदर्शनकारियों से निपटा जाएगा।

पीएम की चेतावनी के बाद प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन से बाहर निकलना शुरू कर दिया। इससे पहले, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन फिर भी कई लोग अंदर घुस गए। प्रदर्शनकारी ग्रीन जोन के मुख्य मार्ग से नीचे उतरे और संसद भवन के दरवाजे के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने “अल-सुदानी, आउट” के नारे भी लगाए।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में हुए चुनाव में अल-सदर के गुट ने 73 सीटें जीती थीं। अल-सदर चुनाव में 329 सीटों वाली संसद में सबसे बड़ा गुट बन गया था, लेकिन वोटिंग के बाद से नई सरकार के गठन की बातचीत रुक गई है। अल-सद्र ने बातचीत की प्रक्रिया से खुद को बाहर कर लिया। नई सरकार के गठन को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!