Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली में क्वारंटाइन केंद्रों की संख्या में तेजी से किया जाएगा इजाफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल, 2020 मंगलवार। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे को बेअसर करने के मकसद से दिल्ली में सत्तासीन आदमी पार्टी सरकार अगले कुछ दिनों के दौरान कोरोना के 1 लाख टेस्ट करेगी। ये टेस्ट उन इलाकों में अचानक ही किए जाएंगे, जो कोरोना के हॉस्ट स्पाट्स बन चुके हैं। साथ ही दिल्ली में क्वारंटाइन केंद्रों की संख्या में भी तेजी से इजाफा किया जाएगा। इस बाबत योजना के 5 बिंदुओं को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  दोपहर एक बजे जानकारी देंगे। यह योजना दिल्ली में लगातार हो रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बनाई गई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को डिजिटल प्रेसवार्ता में कहा था कि ऐसे 10 लाख गरीबों को मंगलवार से 5- 5 किलो मुफ्त राशन दिया जाएगा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। शुरुआत में 421 स्कूलों में राशन बांटा जाएगा। इसके अंतर्गत 4 किलो चावल और 1 किलो गेहूं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 71 लाख लोग राशन कार्ड धारी हैं। सभी को दिल्ली सरकार साढ़े सात किलो राशन मुफ्त दे रही है।

कोरोना के टेस्ट बढ़ाए

केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से आप लोगों को लग रहा होगा कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। मगर इसका मुख्य कारण है कि मरकज से निकाले गए जमाती हैं। उन्होंने कहा कि हमें टे¨स्टग किट मिल रहे हैं इसलिए हमने टेस्ट बढ़ा दिए हैं। हम चाहते हैं कि जो भी लोग टेस्ट करवाना चाहें उनका टेस्ट हो ताकि जो कोरोना के मरीज हैं उन्हें पहचाना जा सके। टेस्ट से पुष्टि कर उनको क्वारंटाइन किया जा सके। इस मामले में साउथ कोरिया को बेहतर माना जाता है वहां पर भी ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए गए थे। जिस कारण कोरोना पर नियंत्रण हो सका। ठीक उसी तरह दिल्ली में भी ज्यादा ज्यादा टेस्ट कर कोरोना को रोकने का प्लान है।

एक लाख टेस्टिंग किट के दिए आर्डर

मुख्यमंत्री ने एक आंकड़ा दर्शाते हुए कहा कि 25 मार्च से 100 से लेकर 125 टेस्ट किए जा रहे थे। उसके बाद 1 अप्रैल से हम 500 से ज्यादा टेस्ट कर पा रहे हैं। आने वाले समय में हम इसे बढ़ाते चले जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमने एक लाख टे¨स्टग किट के ऑर्डर दे दिए हैं। किट आने के बाद शुक्रवार से हम बड़े स्तर पर टेस्ट कर सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!