Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म सत्यप्रेम की कथा का नया गाना सुन सजनी रिलीज

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने जमकर किया गरबा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2023, शुक्रवार, मुम्बई।कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही चर्चा बटोर रहा है। इस बीच अब सत्यप्रेम की कथा का नया गाना सुन सजनी रिलीज कर दिया गया है, जो एक गरबा सॉन्ग है यानी इस नवरात्री चार्ट बस्टर लिस्ट में बॉलीवुड की तरफ से एक और गाने के शामिल होने की उम्मीद है।

सत्यप्रेम की कथा के सुन सजनी गाने में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों काफी मुश्किल डांस स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस गाने में कियारा बेहद रेड कलर की घाघरा- चोली में बेहद प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस का टिपिकल गुजराती लुक इम्प्रेस करने वाला है। कार्तिक आर्यन की बात करें तो एक्टर भी रेड कलर के कुर्ता-पायजामा सेट में हैंडसम लग रहे हैं। सुन सजनी में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आने वाली है।

सत्यप्रेम की कथा के सुन सजनी गाने को मीत ब्रदर्स, परंपरा टंडन, पीयूष मेहरोलिया ने मिलकर गाया है। वहीं, कुमार ने गाने के लिरिक्स तैयार किए हैं। मीत ब्रदर्स ने गाने का म्यूजिक भी दिया है। मेकर्स सत्यप्रेम की रिलीज के पहले फिल्म का बज बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ट्रेलर जारी करने के बाद कुछ ही दिनों के अंतराल में फिल्म के तीन गाने रिलीज कर दिए गए है। सुन सजनी से पहले सत्यप्रेम की कथा का डांस नंबर गुज्जू पटाका, रोमांटिक गाना नसीब से और वेडिंग नंबर आज के बाद रिलीज हो चुके हैं।

सत्यप्रेम की कथा के रिलीज की बात करें तो फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंदेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया भी हैं। सत्यप्रेम की कथा का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!