Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

बदल सकता है लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी का नया आवासीय पता, जानें क्या होगा नया एड्रेस ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2024, रविवार, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी का नया आवासीय पता अब बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड हो सकता है। हाउस कमेटी ने कथित तौर पर उन्हें अस बंगले का ऑफर दिया है। 2023 में राहुल गांधी ने 12, तुगलक लेन बंगला खाली कर दिया था और अपनी मां सोनिया गाँधी के 10 जनपथ आवास में चले गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गाँधी के आवास के बारे में चर्चा तब जोर पकड़ने लगी जब उनकी बहन प्रियंका गाँधी वाड्रा ने बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड का दौरा किया। राहुल ने तीन-चार में से इस घर को चुना है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टाइप-आठ बंगले के लिए राहुल गाँधी की मंजूरी देने वाला एक पत्र पहले ही सरकार को सौंपा जा चुका है।

बता दें कि 12 तुगलक लेन बंगले में राहुल गांधी 12 साल तक रहे थे. वह तबसे वहां रह रहे थे, जब से वह सांसद बने थे। पिछले साल उन्हें मोदी सरनेम मानहानि केस में दोषी ठहराया था और सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, तब राहुल ने इस बंगले को खाली कर दिया था और अपनी मां सोनिया गाँधी के 10, जनपथ आवास में चले गए थे।

अयोग्यता रद्द होने के बाद भी राहुल गाँधी 10 जनपथ आवास पर रह रहे थे। 10 जनपथ निवास 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुड़ा हुआ है। राहुल गाँधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के साथ, वह टाइप-8 बंगले के हकदार हैं क्योंकि उनके पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा है।

बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड
सुनहरी बाग आवास पर पहले कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ए नारायणस्वामी का कब्जा था। उन्होंने 2021 से 2024 तक सामाजिक न्याय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया. वह हाल ही में लोकसभा चुनाव हार गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!