Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चल रहे नामों में केवल एक महिला विधायक का नाम भी आगे

उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चल रहे नामों में केवल एक महिला विधायक का नाम चल रहा है। वहीं अब महिलाओं की ओर से किसी महिला विधायक को सरकार की कमान सौंपने की मांग उठाई गई है।

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीती हैं, लेकिन राज्य में भाजपा का चेहरा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए। अब ऐसे में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर चर्चाओं को बाजार गरम है।

हालांकि इसकी भी प्रबल संभावना जताई जा रही है कि पार्टी पुष्‍कर सिंह धामी को एक मौका और दे सकती है। अब तक पार्टी के नवर्विाचित छह विधायकों द्वारा धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश भी की जा चुकी है।

वहीं यह भी संभवना है कि पार्टी निर्वाचित विधायकों में से ही किसी नए चेहरे को अवसर दे। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री और कोटद्वार से नवनिर्वाचित विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण का नाम चर्चा में है।

वर्ष 2012 में भुवन चंद्र खंडूड़ी कोटद्वार सीट से चुनाव हार गए थे और इसी कारण तब भाजपा सरकार बनाने से चूक गई थी। इस बार कोटद्वार सीट से उनकी पुत्री ऋतु ने चुनाव जीता है।

वहीं शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में ऋतु खंडूड़ी के स्वागत के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग के समर्थन में नारे भी लगाए। वहीं इस पर ऋतु का कहना है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगा, वह सभी को स्वीकार्य होगा।

कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने मिथक तोड़ा है। इस मिथक को तोड़ने में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी रही है। लोकतंत्र के पर्व में महिलाओं ने जिस तरह से हिस्सेदारी की, उन्‍होंने उसके लिए आभार भी जताया। कहा कि भाजपा की जीत महिलाओं की जीत है।

इनका नाम भी चर्चा में

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, निवर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल व बंशीधर भगत के नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!