Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

हाथीबड़कला क्षेत्र में महिला की हत्या का हुआ खुलासा, सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 1 अगस्त 2023, देहरादून। हाथीबड़कला क्षेत्र में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे रखे कूड़ेदान के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के सरकारी आवास भी हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने पास ही स्थित सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी ने हत्या और दुष्कर्म की बात कुबूल की है। इधर, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में उसके शव को 72 घंंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। पुलिस को सोमवार सुबह करीब 4:15 बजे कंट्रोल रूम से सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने रखे कूड़ेदान के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। यह क्षेत्र शहर कोतवाली और डालनवाला थाने का बॉर्डर है।

ऐसे में दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। महिला के सिर और गर्दन के पास गहरे घाव हैं। आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें एक युवक कूड़ेदान के पास इस महिला के शव को घसीटते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह थोड़ी दूरी पर स्थित एक सार्वजनिक शौचालय का कर्मचारी राजेश कुमार है। वह दिन में पास ही एक मॉल में भी काम करता है। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रात की सारी कहानी उगल दी।

राजेश ने बताया, वह शौचालय के पास बने टिन शेड में रहता है। रात करीब 9:30 बजे यह महिला सड़क पर घूम रही थी। खाना और शराब मांग रही थी। वह महिला को टिन शेड में ले आया। उसे खाना खिलाया और शराब पिलाई। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन वह विरोध करने लगी। नहीं मानी तो उसने महिला का सिर दीवार में दे मारा। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसने दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो छटपटाने लगी। शांत करने के लिए राजेश ने उसके सिर पर छोटा गैस सिलिंडर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई। राजेश ने शव को ठिकाने लगाने की सोची। देर रात करीब 3:00 बजे वह शव को घसीटते हुए कूड़ेदान तक ले आया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएचओ डालनवाला राजेश साह ने बताया, महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर न्यू कैंट रोड पर घूमती रहती थी। पहचान के लिए उसके शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया गया है। इस मामले में धारा चौकी प्रभारी आशीष रावत की ओर से डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!