Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

रवीना टंडन पर टूटा दुखों का पहाड़, मशहूर निर्देशक रवि टंडन का 86 साल की उम्र में निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और अपने जमाने के मशहूर निर्देशक रवि टंडन का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद रवीना टंडन के अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। रवीना ने सोशल मीडिया पर अपने पिता रवि टंडन के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया, जिसके बाद कई सितारों ने भी उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक रवि टंडन का निधन शुक्रवार की सुबह करीब पौने चार बजे हुआ। जिस समय उनका निधन हुआ उस समय वह अपने घर पर ही थे। हालांकि उनके पिता के निधन की वजह सामने नहीं आई है।

अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। पहली तस्वीर में रवीना अपने पिता रवि टंडन का हाथ पकड़े हुए काफी खुश नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में बेबी रवीना नजर आ रही हैं और उनके पिता ने बड़े ही प्यार से अपनी लाड़ली को गोद में उठाया हुआ है। तीसरी तस्वीर में रवीना अपने पिता के साथ किसी फंक्शन को अटेंड करती हुईं नजर आ रही हैं, तो वहीं चौथी तस्वीर में वह अपने पिता को प्यार से पकड़ कर उन्हें प्यार करते हुए कैमरा के लिए पोज करती हुईं नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री रवीना टंडन अपने पिता के निधन से काफी दुखी हैं। अपने पिता को याद करते हुए रवीना टंडन ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, ‘आप हमेशा मेरे साथ चलोगे, मैं हमेशा आपकी जैसी रहूंगी। मैं आपको कभी कहीं नहीं जाने दूंगी। लव यूं पापा’। रवीना टंडन के पिता के निधन के बाद बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जूही चावला ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपके और आपके परिवार के लिए दिल से प्रार्थना रवीना, भगवान आपके पिता की आत्मा को शांति दे’। नीलम कोठारी ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘आपके परिवार के साथ प्रार्थना’। पूजा मखीजा, चंकी पांडे सहित कई सितारों ने रवीना टंडन के पिता को श्रद्धांजलि दी।

रवि टंडन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘लव इन शिमला’ से की थी। ये फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉय मुखर्जी और साधना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘अनहोनी’ में बतौर निर्देशक काम किया था। एक निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म थी। जिसमें संजीव कुमार और लीना चंदावरकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने, एक मैं और एक तू, निर्माण, मजबूर, खेल-खेल में, जिंदगी मुक्कद्दर सहित कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!