Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
देश

10 बच्‍चों की बनी मां, फिर भी पति ने बोल दिया तलाक…तलाक…तलाक

25 साल की शादी में 10 बच्‍चों की बनी मां, फिर भी पति ने बोल दिया तलाक...तलाक...तलाक Agra News

आगरा, चाहरदीवारी के भीतर बंद महिलाओं पर किस कदर ज्यादतियां हो रही हैं, अब वे बातें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। तीन तलाक पर मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज-धारा यू-एस-4 कानून बनने के बाद खासतौर पर मुस्लिम महिलाएं अपने साथ हो रहे अन्याय पर खुलकर बोल रही हैं। एक ऐसा ही मामला शनिवार को सुबह-सुबह सामने आया कि जिसने सुना, वह हैरान रह गया।

तीन तलाक पर कानून बनने के बाद ब्रज मंडल में मथुरा के बाद फीरोजाबाद में पहला ऐसा मामला थाने पहुंचा, जिसने सभी को सोचने को मजबूर कर दिया है। सुहागनगरी के थाना लाइन पार क्षेत्र में नई आबादी निवासी एक महिला आज सुबह 8:30 बजे थाने पहुंची। महिला ने कहा कि वह 10 बच्चों की मां है, शादी को 25 बरस हो गए। शुक्रवार रात पति संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती कर रहा था। उसने विरोध किया तो शौहर ने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहा। इसके बाद घर से चला गया और सुबह तक नहीं लौटा। पीडि़त महिला ने थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि इंस्‍पेक्‍टर नहीं मिले हैं, मैं पति से छुटकारा चाहती हूं। मैंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

मथुरा में आज होंगे बयान

मथुरा के कोसीकलां में महिला थाना में तीन तलाक को लेकर पहला मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला के आज बयान दर्ज होंगे। महिला को शुक्रवार को बुलाया गया था लेकिन बरसात होने के चलते वह थाने नहीं पहुंची थी। इस महिला का पति समझौता वार्ता के बाद थाने के सामने ही तलाक…तलाक…तलाक बोलकर भाग गया था। इसके बाद नए कानून के तहत पहला मुकदमा गुुरुवार को दर्ज कराया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!