Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
मनोरंजन

2018 में इंटरनेट पर सबसे अधिक हुई इनकी सर्च, सनी लियोनी का पत्ता साफ़

मुंबई। इंटरनेट पर इस साल अपनी ‘आंखों की गुस्ताखियों’ से गदर मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर को साल 2018 में सबसे ज़्यादा गूगल पर तलाशा गया है। सर्च की जाने वाले नामों में वो नंबर वन पर रहीं। गूगल ने अपने सर्च इंजन पर इस साल सबसे अधिक सर्च किये जाने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की है। इसमें न तो प्रधानमंत्री नंबर वन हैं , न पिछले दो साल से इंटरनेट सेंसेशन रहीं सनी लियोनी हैं और न ही प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसे चर्चित नाम।

गूगल ने नौ कैटेगरी में सर्च का आधार तय किया था। जिसमें शख्सियत, समाचार, खेल , फिल्में, गाने , अपने आसपास, कैसे हुआ, ये क्या है और समग्र को शामिल किया गया था। पर्सनालीटिज़ कटेगरी में मलयालम फिल्मों से डेब्यू करने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने बाज़ी मार ली। केरल की रहने वाली 18 साल की प्रिया ने उमर लुलु निर्देशित मलयालम फिल्म ओरु अदार लव (Oru Adaar Love) के वेलंटाइन डे पर आये उनकी फिल्म के एक गाने ‘माणिक्य मलराय पूवी…’ में जो नैन मटक्का किया था उसके बाद देश भर में उनके नाम की न सिर्फ चर्चा हुई बल्कि उन्हें नेशनल क्रश तक कहा गया। प्रिया प्रकाश वारियर के गाने और वीडियो क्लिप को करोड़ों बार देखा गया । प्रिया प्रकाश वैसे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उन्हें इंटरनेट सेंसेशन माना गया है। उस आंखों के इशारे के कारण उनके कोर्ट कचहरी तक जाने की नौबत आ गई थी।

दूसरा नंबर किसी भारतीय का नहीं बल्कि भारतीय दामाद का है। ये हैं देसी गर्ल के बलम परदेसिया निक जोनास। गूगल के व्यक्ति विशेष कैटेगरी में प्रिया के बाद वो सबसे अधिक सर्च हुए। कारण प्रियंका चोपड़ा से शादी करने का था। हालांकि इस लिस्ट में प्रियंका चौथे नंबर पर आ गईं।

तीसरा स्थान हरयाणवी सेंसेशन सपना चौधरी का है, जिनके गाने ‘ तेरी आखियां का ये काजल…’ ने देश भर में आग लगा दी थी l

पांचवां स्थान सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का है, जो इस साल में इसलिए भी सर्च किये गए कि सोनम कपूर के शादी करने के बाद लोग पता लगा सकें कि वो कौन हैं और क्या करते हैं ?

रजनीकांत अपनी फिल्म 2.0 के कारण फिल्म कैटेगरी की लिस्ट में टॉप पर रहे जबकि ‘How to’ सर्च में लोगों ने सबसे अधिक इस बात का सर्च किया कि वाट्सअप पर स्टिकर्स कैसे हासिल किये जाते हैं। ‘what is’ कैटेगरी में धारा 377 (समलैंगिकता का क़ानून) को सबसे अधिक सर्च किया गया l खेलों में फीफा वर्ल्ड कप सबसे अधिक सर्च हुआ l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!