Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई संपन्न

प्रभारी मंत्री ने ऐसी योजनायें जो रोजगारपरक एवं आजीविका से जुड़ी हो को प्राथमिकता के साथ प्रस्तावित करने को कहा।

सरकार की मंशा उत्तराखण्ड प्रदेश को 2025 तक आत्मनिर्भर बनाने की है, इसमें सभी की भागीदारी एवं सहयोग की आवश्यक है : प्रभारी मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंथन सभागार राजपुर रोड में जिला योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा जिला योजना वर्ष 2022-23 हेतु जनपद के परिव्यय धनराशि रुपये 7299 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा बैठक में उपस्थित सभी गणमान्यों एवं जनप्रतिनिधियों, समिति के सदस्यों का अभिवादन किया।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने ऐसी योजनायें जो रोजगारपरक एवं आजीविका से जुड़ी हो को प्राथमिकता के साथ प्रस्तावित करने को कहा। साथ ही स्कूल कॉलेज के भवनों पर भी योजना में प्रस्ताव रखने को कहा। सदन में सदस्यों द्वारा विभागों में समन्वय न होने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं यथा लो.नि.वि., पेयजल, जल संस्थान, विद्युत, सिंचाई आदि विभागों को समन्वय से कार्य करते हुए प्रत्येक वर्ष का प्लान बनाने तथा एक दूसरे से साझा करने के निर्देश दिए ताकि शहर तथा शहर से बाहर क्षेत्रों में सड़कों का अनावश्यक खुदाई न हो।

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून सुबोध उनियाल ने कहा कि कोविड के कारण 2 साल बाद यह बैठक हो रही है। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनायें दी। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि सभी को राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए सहयोग करते हुए कार्य करना है, इसके लिए उन्होंने समिति के सदस्यों के सुझाव सुने तथा प्रस्ताव भी लिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा उत्तराखण्ड प्रदेश को 2025 तक आत्मनिर्भर बनाने की है, इसमें सभी की भागीदारी एवं सहयोग की आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए सभी विभागों से संबंधित योजनाओं के प्रस्ताव बनाते समय यह ध्यान रखें कि वे योजनायें प्रासंगिक तथा राज्य हित में हो तथा जिनका प्रदेश हित के लिए अच्छे परिणाम आए।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि प्रभारी मंत्री एवं समिति के सदस्यों द्वारा लाए गए प्रस्ताव को सम्मिलित करते हुए शासनादेश में वर्णित प्रावधानों के अनुसार योजनाएं तैयार करें। माननीय मंत्री एवं सदस्यगणों द्वारा दिए गए सुझाव पर भी विचार करते हुए तार्किक रूप से योजनायें बनाये और उनका समावेश करें।

बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, महापौर नगर निगम सुनील उनियाल गामा, विद्यायक चकराता प्रीतम सिंह, विकासनगर मुन्ना सिंह चैहान, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, कैंट सविता कपूर, ब्लाॅक प्रमुख कालसी मठोर सिंह चौहान, विकासनगर सरदार जसविन्दर सिंह, सहसपुर सीमा नेगी, रायपुर ममता देवी, डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, सहित समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकान्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!