Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंमनोरंजन

दून के संगीत प्रेमियों के दिलो-दिमाग पर छा गया अमानत के सरोद और नुपूर के स्वरों का जादू

➤ शास़्त्रीय संगीत में चला सुर और वाद्य यंत्रों का जादू

➤ पंडित राजन मिश्र की जयंती पर स्वारांगन की अनूठी पहल

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार, देहरादून। बनारस घराने की गायिका नुपूर सिंह के सुरों की रसधार और उस्ताद अमानत अली के सरोद का जादू दून के संगीत प्रेमियों के दिलो-दिमाग पर छा गया। मौका था  बनारस घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पदमभूषण स्व. राजन मिश्र के 71वीं जयंती पर दो दिवसीय शास़्त्रीय संगीत समारोह के पहले दिन का। इन दो फनकारों का जादू खूब देर तक रहा और सभागार करतल ध्वनियों से गूंजता रहा।

वन अनुसंधान संस्थान के हरिसिंह सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। आईएनजीपीए के डीजी भरत ज्योति और पूर्व पीसीसी जयराज ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उनके साथ स्वरांगन के अध्यक्ष पं. रजनीश मिश्र और रितेश मिश्र भी थे। इसके बाद प्रख्यात फिल्म निर्माता मकरंद ब्रह्मे द्वारा निर्मित पंडित राजन मिश्र के जीवन पर आधारित डाक्युमेंट्री के कुछ हिस्से प्रदर्शित किये गये। यह डाक्युमेंट्री अब यू-टयूब पर उपलब्ध है।

इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजन मिश्र की शिष्या नुपूर सिंह ने मारू विहाग राग में बंदिश और बड़ा ख्याल गाया। उनकी इस प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। उनके साथ तबले पर संगत बनारस घराने के युवा तबला वादक चित्रांक पंत और हारमोनियम पर सुमित मिश्र ने की। इसके बाद उन्होंने पंडित राजन मिश्र द्वारा फिर सुरसंगम में गाये भजन ‘जाऊ तेरे चरण कमल पर वारि‘ गाया। इस भजन पर बार-बार श्रोताओं की करतल ध्वनि से सभागार गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम में युवा उस्ताद अमानत अली बंगश ने सरोद वादन से पंडित राजन मिश्र को याद किया। इसके बाद उन्होंने द्रुत बंदिश प्रस्तुत की। उनके साथ तबले पर शुभ महाराज और अभिषेक मिश्र ने संगत की। इसके बाद पंडित रितेश मिश्र और पंडित रजनीश मिश्र ने गायकी कानडा में बनड़ा मोरा व्याहन आओ, विलंबित एकताल में प्रस्तुत दी गयी। तबले पर पंडित अरविंद आजाद द्वारा प्रस्तुति दी गयी।

स्वरांगन के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद पंत ने बताया कि कल यानी शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोेहन वीणा वादक ग्रेमी अवार्ड विनर पदमभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट प्रस्तुति देंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!