Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइम

प्रेमिका से शादी करने के जुनून में बना हत्यारा, युवती के माँ-भाई की हथौड़ा मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 जनवरी 2024, बरेली। माँ-बेटे के दोहरे हत्याकांड का आरोपी दूसरे समुदाय का शादीशुदा प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में आते ही हकीकत उगलने लगा। उसने कबूला कि अपनी प्रेमिका से ही शादी करने का जुनून था। उसके परिजन रोड़ा बन रहे थे। शादी की खातिर वह अपना धर्म छोड़ने को तैयार था पर प्रेमिका की माँ और भाई न माने तो उसने हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खुलासे के लिए मशक्कत कर रही थी। जिस युवक पर रिपोर्ट कराई गई, उसकी लोकेशन कुछ दिन पहले से ही पंजाब में आ रही थी, जहां वह काम करता है। ऐसे में पुलिस ने दूसरे बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया। यह भी तय था कि सामान्य तौर पर तय कराई जा रही शादी के टूटने से कोई शख्स इतना परेशान क्यों होगा कि वह लड़की के परिजनों की हत्या कर दे। पुलिस उलझन में थी कि सर्विलांस की रिपोर्ट भी मिल गई।

इसमें मृतका की बड़ी बेटी के मोबाइल ने पुलिस को खुलासे का सिरा दे दिया। करीब पांच साल से एक नंबर पर लड़की की रोज ही करीब पांच से छह घंटे बात होती थी। नंबर उसी इलाके के गांव रजपुरा माफी निवासी राशिद का था। पुलिस ने शनिवार रात दस बजे राशिद को सर्विलांस की मदद से खोज निकाला और थाने ले आई। यहां थोड़ी सी सख्ती पर उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। इज्जतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात मां-बेटे की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बड़ा बाईपास के नजदीक खेत में मिले थे। उनके सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया था। मृतका के पति ने पहले अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुल गया। बेटी का प्रेमी राशिद मां-बेटे का कातिल निकला।

राशिद ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी तीन महीने की बच्ची भी है। वह महिला की बेटी से छह साल से प्यार करता है। लड़की भी उससे शादी करना चाहती थी। उसने लड़की से कह रखा था कि उसकी खातिर वह अपनी पत्नी-बेटी व परिवार को छोड़ देगा, यहां तक कि धर्म बदल लेगा। यही बात उसकी मां व भाई से कहने वह नर्सरी पर गया था पर वो लोग बहस करके उसी पर हमलावर होने लगे। वह काफी गुस्से में था और फिर उसने सोच लिया कि विरोध करने वालों को वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका भी इन दिनों अपने परिवार के दबाव में लग रही थी और उसकी कॉल नहीं उठा रही थी। इससे उसका गुस्सा और भड़क गया था।

राशिद ने बताया कि कहासुनी में गुस्सा होकर प्रेमिका का भाई उस पर हमला करने लगा। वह भारी भरकम हथौड़ा साथ लेकर गया था। उसने युवक के सिर पर पीछे से हथौड़े से वार किया। सामने ही बेटे पर हमला होते देख महिला ने उसे पीछे से पकड़कर खींचा। महिला के नाखून उसके जिस्म में कई जगह लगे तो वह तिलमिला उठा। उसके बेटे के जमीन पर गिरते ही राशिद ने मां को निशाने पर ले लिया। महिला के सिर में ताबड़तोड़ हथौड़े मारे। तब तक हमला किया जब तक वह शांत न हो गई। उसे होश आया तो अपनी ही करतूत पर हैरान रह गया। फिर युवक का मोबाइल और हथौड़ा छुपा दिया और घर चला गया। घटना के वक्त सिर में गोली लगने से मौत की स्थिति लग रही थी। पोस्टमॉर्टम में दोनों के सिर में गोली नहीं मिली। वजनदार चीज सिर में प्रहार कर हत्या के संकेत मिले। बर्बरता पूर्वक मारने से महिला का भेजा ही बाहर निकल आया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!